तुला 19 अक्टूबर राशिफल : अकस्मात् धन लाभ होगा, शत्रु और विरोधी परास्त होंगे

तुला राशि वालों की मदद के लिए आज आज ग्रह नक्षत्र आगे-आगे आएंगे। अकस्मात् धन लाभ भी होगा। व्यवसाईयों का रूका हुआ और अटका हुआ पैसा वसूल होगा। किसी प्रकार का विवाद का निपटाराा आपके पक्ष में होने की उम्मीद बनी है। शत्रु और विरोधी परास्त होंगे। यात्राओं में धन प्राप्ति के योग है। उच्चाधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। रूके हुए और लम्बित कार्यों में प्रगति होगी। आशानुरूप सहयोग मिलेगा। यश-कीर्ति व प्रतिष्ठा में निश्चित ही बढ़ोतरी होगी। अपनी जिम्मेदारियों का पूरी तरह निर्वाह करेंगे, फलस्वरूप आपकी प्रशंसा होगी।