कर्क 18 अक्टूबर राशिफल: आज भाग्यशाली दिन, तेजी से प्रगति होगी

कर्क राशि वालों के लिए आज भाग्यशाली दिन है। आपके कार्यों की लोग प्रशंसाा करेंगे। घर और बाहर सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। पूर्व में की गई भागदौड़ का परिणाम अब मिलेगा। विलम्ब से होने वाले कार्यो में अब तेजी से प्रगति होगी। आप जिस मकसद और लक्ष्य को प्राप्त करना चाहते है उसकी योजना बनने का सही समय आ गया है। आपका सम्मान बढ़ेगा। कोई अजनबी व्यक्ति सहयोग के लिए आगे आयेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियों के पल दस्तक देंंगे। लेखन और तकनीकी विधाओं के लिए समय अनुकूल है। आपको इन दिनों किसी समारोह में भाग भी लेना पड़ सकता है।