धनु 18 नवंबर राशिफल: कामकाज में प्रगति होगी, आर्थिक लाभ के लिए ज्यादा ही प्रयास करने पड़ेंगे

कामकाज में प्रगति होगी। कई दिनों से रुकी हुई बात पुन: शुरू हो सकती है। बिगड़ते हुए सम्बन्धों को सुधारने के लिए विशेष प्रयास करने पडेंगे। आज निजी रिश्तों में आप पहल कर सकते हैं और बातों को सुधार सकते हैं। आर्थिक लाभ के लिए ज्यादा ही प्रयास करने पड़ेंगे क्यों कि लेनदेन की परिस्थितियां थोड़ी कठिन रहेंगी। आज आपकी हर कोशिश सफल नहीं होगी परन्तु किसी एक काम में सफलता मिल जाने से मन उत्साहित रहेगा। जिस व्यक्ति से बड़ी उम्मीद लगाए हुए हैं, उससे काम नहीं बनेगा परन्तु कोई अनजान व्यक्ति आपका काम कर सकता है। यात्रा कार्यक्रम में आंशिक सफलता मिल सकती है परन्तु उत्तर दिशा की यात्रा से परहेज करें। वाहन सावधानी से चलाएं, गिरने से चोट लग सकती है। विवाद के मामले में समझौतावादी रुख अपनाना अच्छा रहेगा