मीन 18 नवंबर राशिफल: यात्रा का कार्यक्रम त्याग भागीदारी में लाभ रहेगा

यात्रा का कार्यक्रम त्याग दें। आर्थिक स्थिति को लेकर समीक्षा कर सकते हैं। जो लाभ मिल रहा है आप उससे संतुष्ट नहीं होंगे और कोई नया चिंतन करेंगे। संतान से मतभेद उभरकर सामने आ सकते हैं। वे आपकी बातों से पूरी तरह से सहमत नहीं रहेंगे। आज माता को भी कष्ट रहेगा, उनकी मानसिक परेशानी का कारण समझ लेना उचित रहेगा। यात्रा कार्यक्रम त्याग दें क्योंकि चन्द्रमा अनुकूल नहीं हैं। निजी रिश्तों में और भी गहराई आएगी। आपको हर तरह से अनुकूल वातावरण चल रहा है। यदि विवाहित हैं तो जीवनसाथी के कामकाज में बढ़ोत्तरी होगी और उन्हें अधिक लाभ प्राप्त होगा। भागीदारी में लाभ रहेगा। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर मन में संशय रहेगा, जिसके कारण आप समय पर काम पूरा नहीं कर पाएंगे।