मकर 18 नवंबर राशिफल: अनावश्यक विवाद जन्म ले सकते हैं, लाभ की मात्रा बढ़ेगी

अनावश्यक विवाद जन्म ले सकते हैं। किसी बात पर आपका क्रोध बढ़ेगा और इसके कारण कामकाज की प्रगति बाधित हो जाएगी। जिस काम से आपकी सहमति नहीं है, आप उसको नहीं कर पाएंगे। स्वाभिमान के प्रश्न को लेकर आप बातों को आगे नहीं बढऩे दें, इसमें आपका ही नुकसान है। व्यावसायिक वार्ता में जो मिल जाए, उसी को स्वीकार करें और आगे बढ़ें। आपके लाभ की मात्रा बढ़ेगी और लाभ की नई परिस्थिति भी बन सकती है। किसी काम को करने में यदि मन में संदेह हो तो उसे नहीं करना चाहिए। यहीं पर रोक देना उचित होगा। आज भाई-बहिनों के साथ बातचीत करने का अधिक समय मिलेगा। कुछ घरेलू समस्याओं पर चर्चा कर सकते हैं। विरोधियों से मन ही मन आप परेशान रहेंगे और चाहकर भी कुछ नहीं कर पाएंगे।