सिंह 15 दिसंबर राशिफल: नए लोगों से मिलना-जुलना लाभकारी रहेगा, यात्रा के लिए अच्छा दिन

अपने शहर से बाहर के व्यवसाय पर ध्यान केन्द्रित कर सकते हैं। कामकाज के विस्तार की योजनाएं रंग लाएंगी, उसके लिए आपको आवश्यक सहयोगी मिल भी जाएंगे। आप टिक कर काम करने की खूब कोशिश करेंगे परन्तु भागदौड़ और यात्राएं करनी ही पड़ेंगी। नौकरी करते हैं तो बॉस बहुत प्रसन्न रहेंगे। आपका काम अलग से ही दिखेगा। नए लोगों से मिलना-जुलना लाभकारी हो सकता है। आपका जनसम्पर्क आज तेजी से बढ़ेगा और उसका असर शाम तक देखने को मिल जाएगा। आज रात्रि में टेलीफोन वार्ताएं लाभ दे सकती हैं। आज के संकल्प कल लाभ दे सकते हैं। यात्रा के लिए अच्छा दिन है, आज निजी यात्राओं को व्यावसायिक यात्रा में बदल कर सफल बना सकते हैं। कुटुम्ब के मामलों में समय थोड़ा अनुकूल नहीं है, अपनी स्थिति सुधारे के लिए आपको अपना पक्ष प्रस्तुत करना ही पड़ेगा।