14 अक्टूबर राशिफल: तुला राशि वालें कानूनी विवादों में न पड़े, आर्थिक दृष्टि से समय बढ़िया

तुला (Libra) राशि वालों को आज आपको सामान्य दिनों से अधिक परेशानियां भुगतनी पड़ेंगी। कानूनी विवादों से बचकर रहें, अन्य विवादों से भी दूर रहें। व्यवसाय में विरोधी लोगों के खिलाफ निर्णायक कार्यवाही कर सकते हैं। कुटुम्ब के मामलों में बहुत ही धीरज की आवश्यकता है। घर की कलह सतह पर आ सकती है।

आज आर्थिक दृष्टि से समय भाग्यशाली है परन्तु लगातार उपाय करते रहना बहुत जरूरी है। आज आपकी धार्मिक आस्था बढ़ेगी। आध्यात्मिक कार्यो में मन लगेगा। समूह में भी मिलने-जुलने का अवसर मिलेगा और किसी दावत का भी निमंत्रण मिल सकता है। किसी खास सफलता के लिए अभी आपको इंतजार करना पड़ सकता है क्योंकि बड़े भाग्य में थोड़ा सा अवरोध भी चल रहा है।