वृषभ 1 फरवरी राशिफल: जिस विशेष काम में लगे हुए हैं, उसमें अच्छी गति आएगी

आज प्रात: से ही काफी उत्साह बना रहेगा। जिस विशेष काम में लगे हुए हैं, उसमें अच्छी गति आएगी। आवश्यक सहयोग मिल जाएगा। किसी स्त्री की भूमिका विशेष हो जाने वाली है। आज किसी ऐसे व्यक्ति से आर्थिक सहयोग मिल सकता है, जिसके बारे में आपकी राय ज्यादा अच्छी नहीं है। अपने वाक्पटुता से आप अपने काम और बना लेंगे। आज वैसे भी आय अचानक बढ़ सकती है। यात्रा के लिए विशेष कोशिश कर सकते हैं। कामकाज में विशेष कौशल नजर आएगा। आप कोई नई पद्धति अपनाने की कोशिश करेंगे। बाहरी लोगों का का सहयोग मिलेगा और आप खुद अपना कौशल अधिक प्रयोग करेंगे। व्यवसाय में विरोधी लोगों को लेकर सक्रिय रहेंगे और उसका लाभ भी मिलेगा। आज पूर्व दिशा की यात्रा से परहेज करें।