न करें दूसरे व्यक्ति की इन 6 चीजों का इस्तेमाल

हर मनुष्य की अपनी एनर्जी होती है, जो हमारे आस-पास रहने वाली और हमारे द्वारा उपयोग की जाने वाली वस्तुओं को भी प्रभावित करती है। ऐसे में दूसरों की कुछ वस्तुओं का उपयोग करना हमारे लिए दुर्भाग्य और आर्थिक परेशानी का कारण बन सकता है। इसलिए ध्यान रखें भूलकर भी दूसरों की इन 6 वास्तुओं का उपयोग न करें।

1. कई बार हम किसी काम के लिए दूसरों का पेन उधार ले लेते है, लेकिन काम खत्म होने के बाद उसे  लौटाना भूल जाते है। ये बात हमारे लिए आर्थिक परेशानी और अपमान का कारण बन सकती है। इसलिए भूलकर भी किसी दूसरे का पेन अपने पास नहीं रखे।

2. किसी अन्य व्यक्ति के बिस्तर या पलंग पर सोना भी वास्तु दोष माना जाता है। ऐसा करने से उस बिस्तर पर हमेशा सोने वाले लोगों के बीच लड़ाई-झगडे होते है और अन्य व्यक्ति को धन संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

3. हाथों में पहनी जाने वाली घडी भी मनुष्य पर अच्छी-बुरी एनर्जी डालती है। दूसरों की घडी पहनने पर मनुष्य के कामों में असफलता और आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है, इससे बचें।

4. दूसरों के कपड़े मांगना या प्रयोग करना भी आपके लिए कई तरह की परेशानियों और दुखों का कारण बन सकता है। इसलिए दूसरों के कपड़े मांगने या पहनने से बचें।

5. किसी अन्य व्यक्ति के धन पर नज़र डालना या उधार लेकर वापस न करना भी मनुष्य के लिए आर्थिक परेशानियों और दुर्भाग्य का कारण बनता है। इसलिए किसी से उधार लेने पर उसे पैसे जरूर लौटा दें।

6. किसी भी अन्य व्यक्ति के रुमाल का उपयोग करना उन दो लोगों के बीच लड़ाई और तनाव का कारण बनता है। साथ ही दूसरे का रुमाल लेने वाले को लगातार पैसों के नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
Share this article