घर में खुशियां और धन-धान्ये लाता है यह पेड

हिन्दू धर्म में अशोक के वृक्ष काफी महत्वपूर्ण माना गया है। मान्यताओं के अनुसार, जिस जगह पर अशोक का पेड़ होता है, वहां किसी तरह का शोक या अशांति नहीं रहती। इसी कारण से मांगलिक एवं धार्मिक कामों में अशोक के पत्तों का उपयोग किया जाता है।

अशोक का पेड़ महिलाओं को शारीरिक व मानसिक ऊर्जा देने में सफल माना जाता है। यदि महिलाएं अशोक के पेड़ पर रोज जल चढ़ाएं तो उनकी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं, साथ ही वैवाहिक जीवन में सुख भी बना रहता है।

प्रत्येक शुक्रवार को अशोक के वृक्ष के नीचे घी एवं कपूर मिश्रित दीपक जलाने से मनुष्य के जीवन में नेगेटिव एनर्जी नहीं आती है।

जिस घर के लोग रोज अशोक के पेड़ पर जल चढ़ाते हैं, वहां पर हमेशा देवी की कृपा बनी रहती है। ऐसा घर रोग, शोक, अशान्ति जैसी परेशानियों से बचा रहता है।

किसी भी शुभ मुहूर्त में अशोक के पेड़ की जड़ को निकाल लें। फिर उसे साफ पानी या गंगा जल से शुद्ध करके, अपने घर के पूजा स्थल में रखें। ऐसा करने से घर के वास्तु दोष कम होते हैं।

अशोक का पेड़ घर में उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। जिससे घर में पॉजिटिव एनर्जी आती रहे। घर में अशोक के वृक्ष होने से सुख, शन्ति एवं समृद्धि बनी रहती है।
Share this article