न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रांचीः महिला को नहीं मिला खाना तो नोंच-नोंच कर खा लिया जिंदा कबूतर

झारखंड की राजधानी रांची से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला ने जिंदा कबूतर को मार डाला।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 10 Jan 2020 9:37:59

रांचीः महिला को नहीं मिला खाना तो नोंच-नोंच कर खा लिया जिंदा कबूतर

झारखंड की राजधानी रांची से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला ने जिंदा कबूतर को मार डाला। फिर उसे नोंच-नोंच कर खा लिया। अब इस महिला की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह घटना रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज - रिम्स (RIMS) में हुई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल में ऐसे मरीजों के लिए मुफ्त खाने की व्यवस्था है। लेकिन इन लावारिस मरीजों की देखभाल करने वाला कोई नहीं है। इसीलिए रिम्स के आर्थोपेडिक विभाग के बरामदे में मानवीय संवेदना को तार-तार करने वाला नजारा देखने को मिला।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह महिला दिनभर उस बरामदे में गुजरने वाले लोगों से खाना मांगती रही। लेकिन किसी ने उसे खाना नहीं खिलाया। जब खाना नहीं मिला तो उसने पास में बैठे कबूतर को पकड़ कर मार डाला। फिर आधे घंटे तक वह महिला मरीज कबूतर के पंख नोचती रही।

ranchi,women,ate live pigeon,rims,hospital,food,jharkhand,weird news in hindi

स्थानीय मीडिया में प्रकाशित खबरों ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया है कि ऑर्थोपेडिक वार्ड के बरामदे में एक ही जगह पर कई लावारिस मरीज रहते हैं। बरामदे से आने-जाने वाले लोगों से ये खाना मांगते हैं। लेकिन रिम्स प्रबंधन इस पर ध्यान नहीं देता। वही रिम्स अस्पताल के निदेशक डॉ डीके सिंह का कहना है कि मानवीय संवेदना होने के बावजूद भी वो ऐसे मरीजों की मदद नहीं कर पाते। ऐसे मरीजों की वजह से रिम्स में अव्यवस्था फैलती है। रिम्स के निदेशक डॉ डीके सिंह कहते हैं कि रिम्स में मानसिक रूप से बीमार रोगियों का इलाज नहीं होता। इन्हें रिनपास ले जाने के बजाय लोग रिम्स लाकर छोड़ देते हैं। यह जिम्मेदारी समाजसेवी संस्थाओं की है कि वे ऐसे मरीजों के सही जगह ले जाकर छोड़ें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!