न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डॉक्टर ने मुंह से यूरिन चूस बचाई बुजुर्ग की जान, जानें पूरा मामला

डॉक्टर ने बुजुर्ग मरीज को ठीक करने के लिए आधे घंटे से ज्यादा समय तक उसके मूत्राशय से मूत्र को चूसकर बाहर निकाला।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 25 Nov 2019 12:39:02

डॉक्टर ने मुंह से यूरिन चूस बचाई बुजुर्ग की जान, जानें पूरा मामला

इंसान की सेहत के बारे में आज के समय में कुछ भी नहीं कहा जा सकता हैं कि कब क्या हो जाए। और ऐसे समय में डॉक्टर ही होते हैं जो इस विकट परिस्थिति में आपकी जान बचा सकते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला चीन से अमेरिका के न्यूयॉर्क जा रही एक फ्लाइट में जिसने यह फिर से साथक कर दिया कि धरती पर भगवान का रूप डॉक्टर ही हैं। इस डॉक्टर ने बुजुर्ग मरीज को ठीक करने के लिए आधे घंटे से ज्यादा समय तक उसके मूत्राशय से मूत्र को चूसकर बाहर निकाला। आइये जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में।

weird news,weird incident,doctor saves life of passenger,emergency in flight,sucking urine from the bladder

खबरों के मुताबिक, चीन के गुआंगजौ से न्यूयॉर्क जाने वाली फ्लाइट में ये बुजुर्ग यात्री सफर कर रहे थे। न्यूयॉर्क पहुंचने से करीब छह घंटे पहले ही उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। पेशाब न कर पाने की वजह से यह बुजुर्ग बहुत परेशान थे। चिकित्सा सहायता के लिए इस बात की जानकारी क्रू मेंबर्स को दी गई। इसके बाद फ्लाइट के क्रू मेंबर्स ने बुजुर्ग के लिए पायलट केबिन के पास ही एक अस्थाई बिस्तर का इंतजाम किया।

मरीज को प्राथमिक सहायता देने के लिए क्रू मेंबर्स ने यात्रियों से पूछा कि क्या यहां कोई डॉक्टर सफर कर रहा है? जानकारी मिलने के बाद फ्लाइट में यात्रा कर रहे एक सर्जन डॉक्टर झांग मरीज के मदद के लिए आगे आए। डॉक्टर झांग ने जब जांच किया तो पाया कि पेशाब करने में असमर्थ होने की वजह से मरीज के मूत्राशय में करीब एक लीटर से ज्यादा मूत्र भर गया है। जमा हो रखे इस मूत्र को जल्दी बाहर निकालना जरूरी था अन्यथा मूत्राशय फटने की वजह से मरीज की जान भी जा सकती है।

weird news,weird incident,doctor saves life of passenger,emergency in flight,sucking urine from the bladder

हवाई जहाज में कोई ऐसा मेडिकल उपकरण नहीं मौजूद था जिससे मरीज के मूत्र को बाहर निकाला जाए। डॉक्टर झांग ने हवाई जहाज में ही मौजूद सामान से ही उपकरण बनाने का विचार किया। इसके लिए उन्होंने ऑक्सीजन मास्क, एक सिरिंज, टेप और दूध की बोतल का इस्तेमाल किया। मूत्र निकालने के लिए डॉक्टर झांग ने सिरिंज का इस्तेमाल किया लेकिन यह काम नहीं कर सका। वहीं मरीज का मूत्राशय इतना फुल चुका था कि थोड़े से दबाव पर ही वो फट सकता था।

जब डॉक्टर झांग को कोई रास्ता नहीं दिखा तो उन्होंने मुंह से ही मूत्र को चूसकर बाहर निकालने का फैसला किया। इसके लिए उन्होंने एक कप और पाइप की नली का सहारा लिया। इसके लिए उन्होंने पाइप की नली और कप का इस्तेमाल किया। डॉक्टर झांग ने करीब 37 मिनट तक मरीज का लगभग 700 से 800 मिलीलीटर मूत्र चूसकर बाहर निकाला और उसकी जान बचा ली। मरीज के मूत्र को केबिन क्रू द्वारा एक बोतल में जमा कर लिया गया ताकि बाद में पता चल सके कि कितना पेशाब बाहर आया है। डॉक्टर झांग के इस काम ने इस बात को फिर से साबित कर दिया कि भगवान का दूसरा रूप इस धरती पर डॉक्टर ही होते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!