हर कोई इस दुनिया में अपने लवर को इम्प्रेस करने के लिए प्यार का इजहार करने का कोई स्पेशल तरीका ढूंढता हैं यूके में जहां एक लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज किया और उसके लिए ऐसा अनूठा तरीका अपनाया जो शायद ही आप और हम सोच पाए। तो आइये जानते हैं प्यार का इजहार करने के उस अनूठे तरीके के बारे में और उसके बाद लड़की द्वारा उठाए गए कदम के बारे में।
![लड़के ने किया अनूठे तरीके से प्यार का इजहार, लड़की को उठाना पड़ा यह कदम weird news,weird incident,weord idea of propose,proposes his girlfriend,propose with tatoo on chest]()
दरअसल, शख्स ने इंग्लैंड के 'गॉड्स ऑफ इंक टैटू स्टूडियो' जाकर अपनी छाती पर एक टैटू गुदवाया, जिसपर अंग्रेजी में लिखा था, 'क्या तुम मुझसे शादी करोगी'। सिर्फ यही नहीं, साथ में 'हां या ना' जवाब के लिए भी दो अलग-अलग खाने बने हुए थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब शख्स यह अनोखा टैटू बनवाकर अपनी गर्लफ्रेंड के पास आया तो उसे देखकर वह भी हैरान रह गई। हालांकि बाद में लड़की ने 'हां' वाले खाने पर टिक किया और अपने ब्वॉयफ्रेंड के प्रपोजल को स्वीकार कर लिया। इस अनोखे टैटू को बनाने वाले आर्टिस्ट जुरिस जुरिसन ने बताया कि यह प्रपोजल अनोखा था। यह बिल्कुल वैसा ही था, जैसे स्कूलों में लड़के अपनी गर्लफ्रेंड को प्रेम पत्र लिखते थे और फिर उनसे जवाब मांगते थे।