न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डॉक्टर दादी के सामने उम्र के आंकड़े पड़े छोटे, चाहती है मरीजों को देखते हुए आए मौत

आज हम आपको एक ऐसी ही 92 साल की डॉक्टर दादी के बारे में बताने जा रहे हैं जो अभी भी मरीजों की सेवा में लगी हुई हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 13 Jan 2020 8:46:19

डॉक्टर दादी के सामने उम्र के आंकड़े पड़े छोटे, चाहती है मरीजों को देखते हुए आए मौत

कहते हैं इंसान का स्वास्थ्य उसकी मानसिकता से जुड़ा होता हैं और यह कई बार देखने को भी मिलता हैं जब एक अच्छी उम्र के पड़ाव पर भी बुजुर्ग लोगों में जीने की चाह होती है। इंसान के अंदर कुछ करने का जुनून हो, जज्बा हो तो उम्र मायने नहीं रखती। इंसान उम्र को किनारे करके अपना काम करते रहता है। आज हम आपको एक ऐसी ही 92 साल की डॉक्टर दादी के बारे में बताने जा रहे हैं जो अभी भी मरीजों की सेवा में लगी हुई हैं और चाहती हैं कि उनकी मौत मरीजों को देखते हुए ही आए। तो आइये जानते है डॉक्टर दादी के बारे में।

चीन की रहने वाली एक 92 वर्षीय महिला भी कुछ ऐसा ही कर रही हैं। वह पेशे से एक डॉक्टर हैं और वह 25 साल पहले यानी साल 1994 में ही सेवानिवृत हो गई थीं, लेकिन वह अभी भी चीन के जियांगसु प्रांत के नानजिंग शहर के सिटी हॉस्पिटल में लोगों का इलाज कर रही हैं। इनका नाम है डॉ. आओ झोंगफैंग। हालांकि इन्हें 'डॉक्टर दादी' कहा जाए तो कोई बुराई नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉक्टर दादी जब सेवानिवृत हुई थीं, तभी उन्होंने यह फैसला कर लिया था कि वह हमेशा जरूरतमंदों की मदद करेंगी। इसलिए वह सेवानिवृत होने के अगले ही दिन फिर से अस्पताल लौट गईं और लोगों का इलाज करने लगीं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉक्टर दादी एक हफ्ते में करीब 600 मरीजों को देखती हैं। वह एक फिजिशियन और ब्लड डिसीज स्पेशलिस्ट (रक्त रोग विशेषज्ञ) हैं। उनके पति और बेटा भी पेशे से डॉक्टर ही हैं। डॉक्टर दादी के बेटे जेंग शिलॉन्ग भी उसी अस्पताल में कार्यरत हैं। वह बताते हैं कि उनके माता-पिता अभी भी अपना अधिकतर समय मरीजों की देखभाल करने में बिताते हैं। वह अपने माता-पिता को अपना प्रेरणास्रोत मानते हैं और कहते हैं कि उन्हें देखकर ही वह मेडिकल के क्षेत्र में आए हैं।

1928 में जन्मीं डॉक्टर आओ कहती हैं कि उन्हें उनके काम में मजा आता है और वो इस काम को करके खुश रहती हैं। वह आगे भी अपना काम करती रहेंगी। डॉक्टर दादी का कहना है कि वह अपने उम्र के बारे में नहीं सोचतीं, क्योंकि उन्हें अपने पेशे से प्यार है। वह चाहती हैं कि अगर उनकी मौत हो तो वह मरीजों को देखते हुए ही हो।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!