न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सैनिकों को अपनी लंबाई के हिसाब से सैलेरी देता था यह सनकी राजा

इतिहास में एक ऐसा सनकी राजा हुआ हैं जो सैनिकों को अपनी लंबाई के हिसाब से सैलेरी देता था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 01 Apr 2020 5:21:54

सैनिकों को अपनी लंबाई के हिसाब से सैलेरी देता था यह सनकी राजा

आपने यह तो देखा ही होगा कि ऑफिस में पद के अनुसार सैलेरी तय की जाती हैं अर्थात जिसकी जितनी प्रतिभा उतना उसका मेहनताना। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इतिहास में एक ऐसा सनकी राजा हुआ हैं जो सैनिकों को अपनी लंबाई के हिसाब से सैलेरी देता था। यानी जिसकी लंबाई ज्यादा, उसे मोटी तनख्वाह मिलती थी। यह सुनने में अजीब तो लगता है, लेकिन है बिल्कुल सच। हम बात कर रहे हैं फ्रेडरिक विलियम प्रथम की जिसे अपनी सेना के विस्तार करने का बहुत शौक था। यह कहानी करीब 250 साल पहले की है, जब प्रशा एक राज्य हुआ करता था, जिसका साल 1932 में जर्मनी में विलय हो गया। यहीं का एक राजा था फ्रेडरिक विलियम प्रथम, जिसने 1713 से लेकर 1740 तक प्रशा पर राज किया। कहते हैं कि उसके राजा बनने से पहले प्रशा की सेना में करीब 38 हजार सैनिक होते थे, जिसे बढ़ाकर उसने करीब 83 हजार कर दिया।

सैनिकों को अपनी लंबाई के हिसाब से सैलेरी देता था यह सनकी राजा

राजा फ्रेडरिक को लंबे सैनिकों से काफी लगाव था। उसके राज्य में लंबे सैनिकों की एक अलग रेजिमेंट थी, जिसे 'पॉट्सडैम जाएंट्स' कहते हैं। इस रेजिमेंट में सारे सैनिक छह फीट से ज्यादा के थे। राजा फ्रेडरिक की सेना में जो लंबा सैनिक था, उसका नाम जेम्स किर्कलैंड था और उसकी लंबाई सात फीट एक इंच थी। राजा फ्रेडरिक की सबसे खास बात ये थी कि वह भले ही लंबे सैनिकों को अपनी सेना में भर्ती करता था, लेकिन वह युद्ध नहीं चाहता था। कुछ इतिहासकारों की मानें तो वह सिर्फ दूसरे राज्यों को डराने के लिए ऐसा करता था। चूंकि वह एक शांतिप्रिय और उदार राजा था, इसलिए अन्य राजाओं से भी उसके अच्छे संबंध थे। लिहाजा उस देश के राजा भी अपने लंबे सैनिकों को फ्रेडरिक की सेना में भर्ती होने के लिए भेज देते थे। इसके अलावा आसपास के जमींदार भी अपने सबसे लंबे मजदूरों को उसके पास भेज देते थे।

सैनिकों को अपनी लंबाई के हिसाब से सैलेरी देता था यह सनकी राजा

बाद में राजा फ्रेडरिक का शौक सनक में बदल गया। कहते हैं कि वह अपने लंबे सैनिकों को अजीबोगरीब कामों में लगाने लगा। जैसे कि वो जब उदास होता तो 200-300 सैनिकों को महल के अंदर बुलाता और उनसे नाच-गाना करवाता। इसके अलावा जब वो कभी बीमार पड़ता तो लंबे सैनिकों को कहता कि वो उसके कमरे में हथियारों के साथ मार्च करें। राजा फ्रेडरिक के बारे में यह भी कहा जाता है कि उसने एक खास तरह का रैक बनवा रखा था। पहले से ही जो लंबे सैनिक थे, उन्हें उस रैक में बांधकर खींचा जाता था, ताकि उनकी लंबाई और बढ़ सके। उसके इस सनक की वजह से कई सैनिकों की मौत हो गई थी। उसकी सनक का सबसे बड़ा उदाहरण ये मिलता है कि बाद में वो अपने लंबे सैनिकों और प्रशा की लंबी महिलाओं को जबरदस्ती संबंध बनाने को बोलता था, ताकि उनसे जो बच्चा पैदा हो, वह लंबा हो।

31 मई 1740 को 51 साल की उम्र में राजा फ्रेडरिक की मौत हो गई। कहते हैं कि उस समय उसके 'पॉट्सडैम जाएंट्स' रेजिमेंट में लंबे सैनिकों की संख्या 3000 के आसपास हो गई थी। उसकी मौत के बाद भी कई सालों तक यह रेजिमेंट सक्रिय रहा, लेकिन 1806 में राजा फ्रेडरिक के बेटे फ्रेडरिक ग्रेट ने उस रेजिमेंट को ही भंग कर दिया और सभी सैनिकों को आम सैनिकों में मिला दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'शिवसेना न BJP में गई है, न कांग्रेस में जाएगी', उद्धव ठाकरे का शिंदे गुट पर तीखा हमला
'शिवसेना न BJP में गई है, न कांग्रेस में जाएगी', उद्धव ठाकरे का शिंदे गुट पर तीखा हमला
मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार, टूट के बीच भावुक हुए उद्धव ठाकरे, शिवसेना प्रमुख पद पर इस्तीफे की पेशकश
मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार, टूट के बीच भावुक हुए उद्धव ठाकरे, शिवसेना प्रमुख पद पर इस्तीफे की पेशकश
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे
BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत