न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत के इतिहास में हुआ ऐसा पहली बार, जब जल्लाद ने नहीं बल्कि जेल कर्मचारियों ने दी थी फांसी

5 साल पहले हुई ये फांसी किसी जल्लाद के हाथों दी जाने वाली आखिरी फांसी थी। उसके बाद आज तक आखिरी तीन फांसी जो हुईं, उनमें किसी पेशेवर जल्लाद की मदद नहीं ली गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 09 Jan 2020 1:09:11

भारत के इतिहास में हुआ ऐसा पहली बार, जब जल्लाद ने नहीं बल्कि जेल कर्मचारियों ने दी थी फांसी

निर्भया गैंगरेप के चारों दोषियों को 22 जनवरी की सुबह 7 बजे एक साथ तिहाड़ की जेल नंबर-3 में एक साथ फांसी पर लटकाया जाएगा। इसके लिए यूपी के जेल विभाग की ओर से तिहाड़ में जल्लाद भेजे जाने के लिए हामी भर दी गई है। तिहाड़ जेल ने यूपी से दो जल्लाद मांगे हैं। कानपुर में रहने वाला जल्लाद बूढ़ा हो गया है, इसलिए उम्मीद है कि मेरठ वाला जल्लाद ही इन चारों को फांसी पर लटकाएगा। आधिकारिक तौर पर देश में दो ही जीवित जल्लाद हैं। दोनों यूपी के ही रहनेवाले हैं। इनमें से एक मेरठ निवासी पवन कुमार हैं, जो निर्भया के गुनाहगारों को फांसी पर लटकाएंगे। दूसरे का नाम इलियास उर्फ अली है, जो लखनऊ के रहने वाले हैं। इन दोनों के अलावा फिलहाल देश में कोई भी पेशेवर जल्लाद नहीं है। इससे पहले देश में जितनी भी फांसी हुईं वो पवन के दादा कालू जल्लाद, पिता मामू जल्लाद, पंजाब के फकीरा जल्लाद या फिर कोलकाता के नाटा जल्लाद ने दीं। इनमें से अब कोई भी जिंदा नहीं है। पवन के परिवार में चार पीढ़ियों से जल्लाद का काम होता आ रहा है। जल्लाद की पारिवारिक विरासत को निभाने वाले पवन परिवार की चौथी पीढ़ी हैं।

आपको बता दे, 14 अगस्त 2004 को कोलकाता, अलीपुर सेंट्रल जेल में एक नाबालिग स्कूली बच्ची के साथ रेप के मामले में दोषी धनंजय चटर्जी को फांसी दी गई थी। वो फांसी एक पेशेवर जल्लाद नाटा मलिक ने दी थी। 15 साल पहले हुई ये फांसी किसी जल्लाद के हाथों दी जाने वाली आखिरी फांसी थी। उसके बाद आज तक आखिरी तीन फांसी जो हुईं, उनमें किसी पेशेवर जल्लाद की मदद नहीं ली गई।

tihar jail,nirbhaya rape case,hang till death

अजमल कसाब, अफजल गुरु और याकूब मेमन को जेल कर्मचारियों ने ही दी फांसी

अजमल कसाब

21 नवंबर 2012 को मुंबई हमले के गुनहगार अजमल कसाब को पुणे की यरवदा जेल में फांसी दी गई थी। आजाद हिंदुस्तान में यह पहली बार हुआ था, जब बगैर किसी पेशेवर जल्लाद के किसी को फांसी दी गई थी। दरअसल, मुंबई हमले के दोषी अजमल कसाब को पुणे की जेल में फांसी देने के लिए पवन जल्लाद के पिता मामू सिंह को ही मुकर्रर किया गया था। इसी दौरान मामू का निधन हो गया था।

tihar jail,nirbhaya rape case,hang till death

अफजल गुरु

9 फरवरी 2013 को तिहाड़ में संसद पर हमले के गुनाहगार अफजल गुरु को फांसी पर लटकाया गया था। तिहाड़ के इतिहास में पहली बार था जब बगैर जल्लाद के किसी को फांसी दी गई। अफजल गुरु को फांसी देने के लिए फांसी के तख्ते का लिवर तिहाड़ जेल के ही एक कर्मचारी ने खींचा था।

tihar jail,nirbhaya rape case,hang till death

याकूब मेमन

30 जुलाई 2015 को नागपुर की सेंट्रल जेल में 1993 के मुंबई सीरियल धमाकों के गुनहगार याकूब मेमन को फांसी दी गई थी। नागपुर सेंट्रल जेल में भी पहली बार था, जब फांसी देने के लिए किसी पेशेवर जल्लाद की जगह जेल के एक कर्मचारी ने ही लिवर खींचा था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!