अक्सर हमारे सामने ऐसे कई किस्से आते है जो अविश्वसनीय होते हैं। क्योंकि भारत के लोग अपने जुगाड़ के लिए जाने जाते हैं। एक ऐसा ही जुगाड़ देखने को मिला कर्नाटक में जो किसानों द्वारा किया गया। भारत में किसानों की हालत किसी से छिपी नहीं है। प्राकृतिक आपदाओं से लेकर जंगली जानवरों से बचाते हुए अपनी फसल को किसी न किसी तरह से बचाते हैं। समस्याएं कितनी भी बड़ी हों भारतीय किसान अपने दम से जूझते नजर आते हैं।
![आखिर क्यों यहां कुत्तों को रंगा जा रहा हैं बाघ के रंग में, वजह हैरान करने वाली weird news,weird incident,dogs like tiger,farmer painting dogs as tiger,karnataka]()
कर्नाटक में कॉफी और सुपारी की फसल को बंदरों से बचाने के लिए एक हैरान कर देने वाला तरीका ढूंढ़ निकाला है। शिवमोगा जिले के किसानों ने अपने पालतू कुत्तों को रंग से बाघ में बदल दिया है। नलूरू गांव के रहने वाले श्रीकांत गौड़ा ने बताया कि उन्होंने अपने कुत्तों को बाघ में बदल दिया है।
इससे पहले उन्होंने बाघ जैसे खिलौनों का भी इस्तेमाल किया था लेकिन उसका कोई असर नहीं पड़ा। उन्होंने बताया कि गोवा से उन्होंने बाघ की तरह वाले खिलौने मंगाए थे। लेकिन कुछ दिनों बाद उनका कलर हल्का पड़ गया और बंदर फिर से वापस आ गए, सारी फसल खराब कर दी। इसके बाद फिर पालतू कुत्तों को बाघ की तरह रंगने का तरीका ढूंढ़ा गया।