पिछले सात सालों से लगातार गर्भवती हो रही महिला, सच्चाई ने कर डाला सभी को हैरान

By: Ankur Mon, 25 Nov 2019 12:16:37

पिछले सात सालों से लगातार गर्भवती हो रही महिला, सच्चाई ने कर डाला सभी को हैरान

हाल में हुए एक सर्वे की रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि ऑफिस से छुट्टी लेने के लिए अधिकतर लोग झूठी बिमारी का बहाना बनाते हैं। कभीकभार तो लोग सरकार द्वारा कर्मचारियों के लिए बनाई गई सुविधा का नाजायज फायदा उठाने के ऐसे तरीके निकालते हैं जो सोचने पर मजबूर कर दे। ऐसा ही एक किस्सा घटित हुआ बिहार में जहां एक शिक्षिका ने छुट्टियों के लिए कुछ ऐसा किया कि सच्चाई सामने आने पर सभी हैरान रह गए।

ऐसा ही ताजा मामला बिहार से सामने आया, जहां बिहार की एक स्कूल टीचर 7 साल में सात बार प्रेग्नेंट हो चुकी है। दरअसल यह एक बहाना था। महिला शिक्षिका इसलिए गर्भवती हो जाती थी क्योंकि उसे मेटरनिटी पेड लीव्स (गर्भावस्था के दौरान छुट्टियों का पैसा मिलना) का पूरा भुगतान इस महिला को मिल सके। बता दें कि यह महिला शिक्षक गर्भवती का बहाना बनाकर सात सालों से घर पर बैठी हुई थी।

गर्भवती का बहाना बनाकर कई सालों से छुट्टी पर चल रही इस महिला पर स्कूल वालों को शक हुआ। इस मामले के तह तक जाने के लिए स्कूल ने जांच कराई तो इस बहाने का खुलासा हुआ। गर्भवती का नाटक कर यह महिला सरकार के आंखों में सात सालों तक धूल डालती रही। प्रशासन ने इस महिला के ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई करने के आदेश दे दिए हैं।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
lifeberrys हिंदी पर देश-विदेश की ताजा Hindi News पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अपडेट। Viral News in Hindi के लिए क्लिक करें अजब गजब सेक्‍शन

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com