आपने कई ऐसे मौके देखें होंगे जब गर्भवती महिला को जुड़वां बच्चे होते है और कुछ गिनती के मौके जब तीन बच्चे होते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके 2 या 3 नहीं बल्कि एकसाथ चार बच्चे हुए हैं और वो भी स्वस्थ। इस महिला का नाम लिंडसे हे हैं और उनके पति का नाम साइमन है। महिला की अपने बच्चे के साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर ख़ूब वायरल हो रही हैं। लिंडसे ने गर्भवती होने से लेकर बच्चों को जन्म देने तक की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
वैज्ञानिकों के लिए आज भी रहस्य बनी हुई हैं भारत की यह झील
239 लोगों के साथ आसमान में ही गायब हो गया ये हवाई जहाज, अभी तक कोई सुराग नहीं
![एक साथ चार बच्चों को जन्म देने वाली इस महिला की खूबसूरत तस्वीरें हो रहीं वायरल weird news,weird pictures,viral pictures,woman birth to four children]()
महिला ने बजफीड नामक एक वेबसाइट से बातचीत में बताया कि जब उन्हें और उनके पति को पहली बार पता चला कि उनके पेट में चार बच्चे हैं, तो वो बेहद ही हैरान हो गए थे। उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा था कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है, क्योंकि उन्हें गर्भधारण करने में परेशानी थी। लिंडसे ने बताया कि पहले तो उन्होंने सोचा था कि वह अपनी गर्भावस्था को आगे नहीं बढ़ाएंगी। उन्होंने गर्भपात के लिए खुद को तैयार भी कर लिया था, क्योंकि वह एक साथ चार बच्चों के पेट में होने की बात से काफी डर गई थीं और आश्चर्य में भी थीं। चूंकि इससे पहले लिंडसे का कई बार गर्भपात भी हो चुका था, इसलिए वो इस बात से डर रही थीं कि पता नहीं क्या होगा।
![एक साथ चार बच्चों को जन्म देने वाली इस महिला की खूबसूरत तस्वीरें हो रहीं वायरल weird news,weird pictures,viral pictures,woman birth to four children]()
आखिरकार लिंडसे ने आधे-अधूरे मन से अपनी गर्भावस्था को बरकरार रखा। उन्होंने बताया कि उनकी गर्भावस्था बहुत कठिन थी। पहली तिमाही के दौरान वह इतनी बीमार हो गई थीं कि कोई भी काम नहीं कर पा रही थीं। पेट में चार बच्चों के होने की वजह से उनकी थकान और चिंताएं भी चौगुनी हो गई थीं। वह कहती हैं कि मैं बेहद चिंतित थी और हर रात आधी रात तक जगी रहती थी और इसके बारे में सोचती रहती थी।
हालांकि सभी चिंताओं को दरकिनार कर लिंडसे ने चार स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया। अब तो उनके चारों बच्चे सात महीने के हो चुके हैं, जबकि उनका पहला बच्चा चार साल का है। दरअसल, पिछले महीने 22 फरवरी को उनके चारों बच्चे 30 हफ्ते चार दिन के हो गए थे और उन्होंने उन्हें ठीक 30 हफ्ते चार दिन में ही जन्म दिया था, इसलिए उन्होंने इस मौके को यादगार बनाने के लिए इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है। वह कहती हैं कि अब वह अपने सभी बच्चों और पति के साथ बेहद ही खुश हैं।