ऑस्ट्रेलिया (Australia) के न्यू साउथ वेल्स में एक महिला के खिलाफ कोर्ट ने अरेस्ट वॉरंट जारी किया है। महिला ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ बस की पिछली सीट पर शारीरिक संबंध बनाए थे। बस में सेक्स के मामले में 31 साल की महिला वंडर फ्रेंच को 26 नवंबर को न्यूकैसल के कोर्ट में सजा सुनाई जानी थी, लेकिन वह कोर्ट नहीं पहुंची। इसके बाद जज ने उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी कर दिया।
फ्रेंच 29 मार्च 2019 को सुबह करीब 10 बजे 24 साल के युवक रयान जोन्स के साथ संबंध बनाती हुई पकड़ी गई थी। फ्रेंच ने कोर्ट में आपत्तिजनक व्यवहार सहित अपने ऊपर लगे कई आरोपों को कबूल कर लिया था। बस ड्राइवर को मिरर में कपल की अश्लील हरकत दिखी थी। जब बस स्टॉप पर रुकी तो ड्राइवर ने कपल को बस से उतरने को कहा। हालांकि, कपल ने बस के ड्राइवर से बदतमीजी की। घटना के बाद बस ड्राइवर ने अलार्म का बटन दबा दिया था। इसके बाद कपल ने दूसरी बस में यात्रा करने की कोशिश की थी। लेकिन अन्य बस में भी दोनों को एन्ट्री नहीं मिली थी।
![खचाखच भरी बस में शारीरिक संबंध बना रहा था कपल, कोर्ट ने जारी किया अरेस्ट वारंट woman,make out,bus,boyfriend,morning,intimate,weird news in hindi]()
वही फ्रेंच के वकील का कहना है कि उन्होंने कहा था कि वह अदालत में मौजूद रहेगी। वहीं, पुलिस कार्रवाई का विरोध करने और उनसे बदसलूकी करने के लिए कोर्ट ने पहले ही फ्रेंच को दोषी करार दिया है।
बता दे, कुछ दिन पहले ऑस्ट्रेलिया के पर्थ स्थित लांगले पार्क में दिन के उजाले में एक कपल पार्क में शारीरिक संबंध बनाते हुए कैमरे में कैद हो गए थे। वीडियो फुटेज से पता चला था कि घटना के दौरान पार्क में कई आम लोग भी घूम रहे थे। पर्थ के सार्वजनिक पार्क में दिन के उजाले में कपल के शारीरिक संबंध बनाने के बाद पुलिस मामलों की महिला मंत्री ने रिएक्शन दिया था। पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया की पुलिस मिनिस्टर मिशेल रॉबर्ट्स ने कहा है कि पार्क में जो हुआ वह एक बार की घटना है। मंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि बेवकूफी भरी ऐसी हर हरकत को रोका जाना संभव नहीं है।
बता दे, दुनिया के ज्यादातर देशों में सार्वजनिक जगहों पर सेक्स पर बैन है, बावजूद इसके अक्सर ऐसे कुछ मामले सामने आते रहते हैं। कई देशों में जहां ऐसे केस में कड़ी कार्रवाई की जाती है, वहीं कई देशों में कपल को वार्निंग देकर छोड़ दिया जाता है।