ऑस्ट्रेलिया के पर्थ स्थित लांगले पार्क में दिन के उजाले में एक कपल पार्क में शारीरिक संबंध बनाते हुए कैमरे में कैद हो गए। वीडियो फुटेज से पता चलता है कि घटना के दौरान पार्क में कई आम लोग भी घूम रहे थे। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, लांगले पार्क एक सार्वजनिक पार्क है जिसमें कोई भी व्यक्ति आ-जा सकता है। घटना के दौरान कपल के पास एक कुत्ता पहुंच जाता है, जिससे कपल डिस्टर्ब हो जाते हैं। इसके बाद कुत्ते के मालिक भी कपल के पास आ जाते हैं। कपल और कुत्ते के मालिक में कुछ बातचीत भी होती है।
![पार्क में शारीरिक संबंध बना रहा था कपल, CCTV में हुआ कैद couple,very,intimate,park,caught,weird news in hindi]()
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के अलग-अलग राज्यों में सार्वजनिक जगहों पर सेक्स करने को अलग-अलग कानून है। ज्यादातर राज्यों में इसे अपराध माना गया है, लेकिन कई बार कपल को कार्रवाई से छूट मिल जाती है।
सोशल मीडिया पर सामने आए लांगले पार्क के वीडियो में दिखाई देता है कि कपल से कुछ ही दूरी पर कई लोग टहल रहे हैं। पार्क के पास स्थित किसी ऑफिस के कैमरे में घटना का वीडियो रिकॉर्ड हो गया। फिलहाल यह जानकारी सामने नहीं आई है कि क्या पुलिस इस मामले में कार्रवाई करेगी। वहीं, कार्रवाई होने और दोषी साबित होने पर स्थानीय कानून के तहत कपल को 2 साल की सजा हो सकती है।