न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देहरादून : प्यार में हार ने बनाया हैवान, युवती के पेट में ऐसे घोंपा चाकू की आंतें आ गई बाहर

देहरादून में जहां एकतरफा प्यार में युवती के मना करने पर युवक ने उसे पेट में चाकू घोंप दिया। चाकू के वार से युवती की आंतें बाहर निकल आईं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 11 Nov 2020 10:08:56

देहरादून : प्यार में हार ने बनाया हैवान, युवती के पेट में ऐसे घोंपा चाकू की आंतें आ गई बाहर

कई बार प्यार का नशा इस तरह हावी हो जाता हैं जब उसमें हार मिलती हैं तो यह व्यवहार को बदलकर रख देता हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला देहरादून में जहां एकतरफा प्यार में युवती के मना करने पर युवक ने उसे पेट में चाकू घोंप दिया। चाकू के वार से युवती की आंतें बाहर निकल आईं। गंभीर हालत में युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी युवक को घटना के करीब छह घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया।

घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के मद्रासी कॉलोनी की है। चौकी प्रभारी लक्खीबाग पंकज तिवारी ने बताया कि क्षेत्र निवासी मनीराम पड़ोस की एक लड़की से प्यार करता था, लेकिन युवती उससे इनकार करती रही। मंगलवार दिन में भी मनीराम ने युवती से मुलाकात की थी, लेकिन वहां दोनों का विवाद हो गया। इसके बाद देर रात वह युवती के घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया। दरवाजे पर पिता आए तो वह सीढ़ियों पर छिप गया। कुछ देर बाद ही युवती वहां पर आई तो वह एकदम सामने आकर उससे झगड़ा करने लगा।

झगड़ा इतना बढ़ा कि गुस्साए मनीराम ने युवती के पेट में चाकू घोंप दिया। चाकू के वार से युवती की आंतें बाहर आ गईं। इसके बाद युवक वहां से भाग गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां आईसीयू बेड खाली नहीं था।

ऐसे में युवती को सिनर्जी अस्पताल ले जाया गया। इधर, पुलिस ने आरोपी युवक को क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ जान से मारने के प्रयास के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

युवक और युवती का 300 रुपये का विवाद भी बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार युवक ने बताया कि उसने युवती को 300 रुपये दिए थे। इसके बाद वह वापस नहीं कर रही थी। इसी गुस्से में उसने चाकू मारकर उसे घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत