न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ड्राइवर की जरूरत नहीं हैं इस ट्रैक्टर को, खुद करता है खेतों में हंकाई-जुताई, देखे वीडियो

राजस्थान के बारां जिले में एक किसान परिवार में जन्मे योगेश नागर ने ने अपनी पिता की परेशानी को देखते हुए ड्राइवरलेस ट्रैक्टर बना डाला।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 24 Dec 2020 9:28:09

ड्राइवर की जरूरत नहीं हैं इस ट्रैक्टर को, खुद करता है खेतों में हंकाई-जुताई, देखे वीडियो

रिमोट से चलने वाली बच्चों की छोटी गाड़ियां तो आपने बहुत देखी होगी लेकिन अगर आज हम आपको एक ऐसे ट्रेक्टर के बारे में बताने जा रहे है जो रिमोट से चलता है और बिना ड्राईवर के खेती भी करता है। चौक गए न आप! जी हां यह सच है और यह कारनामा कर दिखाया है एक 12वीं पास लड़के ने। राजस्थान के बारां जिले में एक किसान परिवार में जन्मे योगेश नागर ने ने अपनी पिता की परेशानी को देखते हुए ड्राइवरलेस ट्रैक्टर बना डाला। इस ड्राइवर लेस ट्रैक्टर को रिमोट से कंट्रोल कर पूरे खेत की हंकाई -जुताई की जा सकती है। इसकी खासियत ये है कि इसे 1 किलोमीटर दूर से भी कंट्रोल किया जा सकता है और जैसे ही ट्रैक्टर के सामने कोई आता है तो इसमें लगे सेंसर एक्टिव हो जाएंगे और ब्रेक लग जाते है। है न कमाल की चीज!

ट्रैक्टर चलाने से पिता के पेट में होता था दर्द

योगेश ने यह कारनामा बीएससी (मैथ्स) फर्स्ट ईयर में कर दिखाया। योगेश ने बताया कि उनके पिता रामबाबू नागर खेती करते हैं। और उनके पास 15 बीघा खेतों के लिए एक ट्रैक्टर है। ट्रैक्टर चलाने के दौरान पिता के पेट में दर्द होता था। डॉक्टरों को दिखाया तो उनका कहना था कि आंतों में खिंचाव है और वो कभी भी ट्रैक्टर नहीं चलाएं। पिता की परेशानी को देख योगेश गावं चले आए और 2 महीने तक टैक्टर चलाया। 2 महीने तक ट्रैक्टर चलाने के बाद योगेश के दिमाग में एक आइडिया आया और उन्होंने ट्रैक्टर को ड्राइवर लेस बनाने की सोची

2000 रुपए में तैयार किया सैंपल

जब योगेश ने बिना ड्राइवर ट्रैक्टर की बात अपने पिता को बताई तो उनको यकीन नहीं हुआ लेकिन उन्होंने योगेश को इसका एक सैंपल बनाने को कहा जिसके लिए उन्होंने 2000 रुपए दिए। पिता से मिले दो हजार रुपए में योगेश ने कुछ सामन खरीदा और एक सैंपल बनाकर पिता जी को दिखाया। फिर भी योगेश के पिता को ये विश्वास नहीं हुआ कि ऐसा हो सकता है पर जब योगेश ने अपने बनाए रिमोट से ट्रैक्टर को थोड़ा आगे-पीछे मूव करके दिखाया, तब पिता को यकीन गया कि उनके बेटे ने सच में कमाल कर दिया।

पिता ने योगेश का सपना पूरा करने के लिया कर्ज

इसके बाद पिता ने 50 हजार रुपए का कर्ज लेकर अपने योगेश को दिए। फिर उन पैसों से योगेश ने सभी जरूरी सामान खरीदे और मात्र दो महिने में ही योगेश ने एक ऐसा रिमोट तैयार कर लिया जिससे ट्रैक्टर को बिना ड्राइवर के चलाया जा सकता है। योगेश ने इस रिमोट को सैटेलाइट के जरिए ट्रैक्टर में लगे ट्रांसमिटर से कनेक्ट कर दिया जिसकी वजह से यह 1 किलोमीटर दूर से भी काम करता है। योगेश द्वारा बनाए इस ड्राइवरलेस ट्रैक्टर के बाद अब इसी तरह के रिमोट बनाने का आर्डर मिलने लगे है। उनके पास अभी 60 से ज्यादा ड्राइवरलेस ट्रैक्टर बनाने का आर्डर है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती