न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जैसलमेर का चांदन सबसे सर्द, -1.5 डिग्री तक गिरा तापमान; माउंट आबू में -1 तापमान

राजस्थान में बीती रात सीजन की सबसे सर्द रात रही, सभी शहराें में पारा 3-4 डिग्री तक गिरा। जैसलमेर के चांदन में पारा माउंट आबू से भी नीचे चला गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 18 Dec 2020 9:41:20

जैसलमेर का चांदन सबसे सर्द, -1.5 डिग्री तक गिरा तापमान; माउंट आबू में -1 तापमान

राजस्थान में बीती रात सीजन की सबसे सर्द रात रही, सभी शहराें में पारा 3-4 डिग्री तक गिरा। जैसलमेर के चांदन में पारा माउंट आबू से भी नीचे चला गया। यहां -1.5 डिग्री और आबू में -1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजस्थान में में 8 जगहों पर पारा 4 डिग्री से नीचे रहा। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जब पारा सामान्य से 2-4 डिग्री नीचे आता है, तब ये अलर्ट जारी होता है। उधर, श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ में ठंड से एक व्यक्ति की माैत हो गई। प्रदेश में ठंड से यह पहली मौत है। छिंद्रपाल सिंह नाम का यह व्यक्ति नशे की हालत में रात में खेतों में रह गया और अधिक ठंड लगने से उसकी मौत हो गई।

माउंट आबू में न्यूनतम तापमान -1.0 डिग्री सेल्सियस

राजस्थान के पयर्टन स्थल माउंट आबू में पारा एक बार फिर जमाव बिंदु से नीचे चला गया। माउंट आबू में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं, गुरुवार की सुबह राज्य के अनेक इलाकों में घना कोहरा छाया रहा और लोग सर्दी से बचने के लिए अलाव तापते नजर आए। सीकर में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री, चुरू में 2.2 डिग्री, पिलानी में 2.5 डिग्री, गंगानगर में 2.8 डिग्री, बीकानेर में 3.1 डिग्री, फलौदी एवं वनस्थली में 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार, राज्य के गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चुरू, नागौर, सीकर, झुंझुनू, अलवर एवं भरतपुर जिले में आगामी चौबीस घंटे में कहीं-कहीं शीतलहर चलने का पूर्वानुमान है।

कोई शहर ऐसा नहीं, जहां पारा न लुढ़का हो

माैसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ाें के अनुसार बीती रात एक भी शहर ऐसा नहीं रहा, जहां न्यूनतम तापमान नहीं लुढ़का हाे। 20 शहराें में पारा 10 डिग्री और 8 स्थानाें पर 4 डिग्री सेल्सियस से कम न्यूनतम तापमान रहा। लगातार ठंडी हवाएं चलने से दिन के तापमान में भी करीब 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। राजधानी जयपुर में भी रात का पारा 1 डिग्री तक लुढ़ककर 8.4 डिग्री और अधिकतम 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

माैसम विभाग के अनुसार पहाड़ी इलाकाें में लगातार बर्फबारी हाेने और माैसम शुष्क रहने से मैदानी इलाकाें की ओर उत्तरी हवाओं का प्रभाव बढ़ने से ठंड बढ़ी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

5 सितंबर को इंडिया गेट से मार्च का ऐलान, अभिजीत दीपके बोले- मैं और आशुतोष पिट चुके, अब सौरव का नंबर
5 सितंबर को इंडिया गेट से मार्च का ऐलान, अभिजीत दीपके बोले- मैं और आशुतोष पिट चुके, अब सौरव का नंबर
आरक्षण पर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, बोले- देश में कोई जाति ऐसी नहीं जिसे न मिला हो लाभ
आरक्षण पर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, बोले- देश में कोई जाति ऐसी नहीं जिसे न मिला हो लाभ
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 26 अगस्त को मिलेगा लेटर, 1 सितंबर से खाते में आएगा पैसा; इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 26 अगस्त को मिलेगा लेटर, 1 सितंबर से खाते में आएगा पैसा; इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ
प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा कदम, 35 रुपये किलो में मिलेगा प्याज; दिल्ली पहुंच रही ‘कांदा एक्सप्रेस’
प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा कदम, 35 रुपये किलो में मिलेगा प्याज; दिल्ली पहुंच रही ‘कांदा एक्सप्रेस’
क्या निजी कंपनियां देख सकती हैं आपका PF और ITR डेटा? सुप्रीम कोर्ट में उठा मामला
क्या निजी कंपनियां देख सकती हैं आपका PF और ITR डेटा? सुप्रीम कोर्ट में उठा मामला
उर्वशी रौतेला की 'तिरंगा ड्रेस' पर मचा बवाल, अशोक चक्र डिजाइन देख भड़के लोग
उर्वशी रौतेला की 'तिरंगा ड्रेस' पर मचा बवाल, अशोक चक्र डिजाइन देख भड़के लोग
मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर इरुमुडी का जलवा, आवारापन 2 ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें फिल्मों की कमाई
मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर इरुमुडी का जलवा, आवारापन 2 ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें फिल्मों की कमाई
घुसपैठियों पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- ‘ये देश धर्मशाला नहीं’, जल्द खत्म करेंगे घुसपैठ
घुसपैठियों पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- ‘ये देश धर्मशाला नहीं’, जल्द खत्म करेंगे घुसपैठ
फिल्ममेकर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन, अजय देवगन को दिया था बॉलीवुड डेब्यू का मौका
फिल्ममेकर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन, अजय देवगन को दिया था बॉलीवुड डेब्यू का मौका
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
उज्जैन जा रही कार ट्रक में घुसी, हाथरस की यूट्यूबर छवि की मौत, मां ने भी तोड़ा दम
उज्जैन जा रही कार ट्रक में घुसी, हाथरस की यूट्यूबर छवि की मौत, मां ने भी तोड़ा दम
सोनम वांगचुक और CJP की राहें हुईं अलग? अभिजीत दीपके ने बताया सच
सोनम वांगचुक और CJP की राहें हुईं अलग? अभिजीत दीपके ने बताया सच
स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, बुखार के मरीजों की जांच के निर्देश
स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, बुखार के मरीजों की जांच के निर्देश