न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बर्फीली हवा ने राजस्थान के लोगों को ठिठुराया, 7 शहरों में 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा तापमान

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। राज्य के एकमात्र पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में रात का न्यूनतम तापमान एक बार फिर शून्य से नीचे चला गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 13 Jan 2021 8:44:44

बर्फीली हवा ने राजस्थान के लोगों को ठिठुराया, 7 शहरों में 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा तापमान

मौसम विभाग (आईएमडी) ने देश के उत्तरी मैदानी क्षेत्रों में अगले चार दिनों तक शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कहा कि उत्तरी भारत के मैदानी क्षेत्रों में इस दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है। इससे पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड में अगले तीन दिनों तक शीतलहर चलने की आशंका है। राजस्थान में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। राज्य के एकमात्र पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में रात का न्यूनतम तापमान एक बार फिर शून्य से नीचे चला गया।

माउंट आबू में एक ही दिन में न्यूनतम तापमान ढाई डिग्री तक लुढ़ककर माइनस 2 डिग्री पहुंच गया है, जिससे गलन और सर्द हवा से ठिठुरन बढ़ गई। हिल स्टेशन माउंट आबू में सर्दी एक बार फिर कहर ढाने लगी है। यहां का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार को सिरोही का न्यूनतम तापमान दो डिग्री लुढ़ककर 7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया तथा अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मैदानी इलाकों में से सीकर में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री, चुरू में 2 डिग्री, गंगानगर में 4 डिग्री, भीलवाड़ा में 4.0 डिग्री, पिलानी में 4.1 डिग्री एवं अजमेर में 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य के बाकी हिस्सों में भी न्यूनतम तापमान 5 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान अलवर में सबसे कम 18.1 डिग्री, सीकर में 19 डिग्री एवं गंगानगर में 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जयपुर में मंगलवार को भी दिन में अच्छी धूप खिली और यहां न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य के अनेक हिस्सों में सर्दी का जोर अभी जारी रहेगा।

शीतलहर चलने का पूर्वानुमान

मौसम केंद्र के प्रवक्ता के अनुसार, 11 से 13 जनवरी के दौरान जयपुर, बीकानेर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की संभावना है, जबकि इस दौरान राज्य के चूरू, सीकर, झुंझुनू और अलवर जिले में न्यूनतम तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज होने का अनुमान है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती