न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एम्स जोधपुर : लक्षणहीन मरीजों में एक सप्ताह का आइसाेलेशन पर्याप्त, 7 विभागों के 22 विशेषज्ञों की टीम ने की रिसर्च

एम्स जोधपुर ने हाल ही में ऐसे मरीजों पर रिसर्च की और यह पाया कि ऐसे मरीजों में वायरस फैलाने की क्षमता 6 दिन तक ही होती है जिसके चलते एक सप्ताह का आइसाेलेशन पर्याप्त हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 10 Dec 2020 3:08:45

एम्स जोधपुर : लक्षणहीन मरीजों में एक सप्ताह का आइसाेलेशन पर्याप्त, 7 विभागों के 22 विशेषज्ञों की टीम ने की रिसर्च

कोरोना के कई ऐसे मामले भी सामने आ रहे हैं जहां बिना लक्षण वाले मरीज दिखाई दे रहे हैं जिन्हें एसिम्टेमेटिक माना जाता है। एम्स जोधपुर ने हाल ही में ऐसे मरीजों पर रिसर्च की और यह पाया कि ऐसे मरीजों में वायरस फैलाने की क्षमता 6 दिन तक ही होती है जिसके चलते एक सप्ताह का आइसाेलेशन पर्याप्त हैं। एम्स जोधपुर के 7 विभागों के 22 विशेषज्ञों की टीम की इस रिसर्च का पेपर हाल ही में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने अमेरिका के संक्रामक रोग साेसायटी की ओर से प्रकाशित किया है।

शोधकर्ता एम्स माइक्रोबाॅयोलॉजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रविशेखर गड्डेपल्ली ने बताया कि रिसर्च में 44 ए सिम्टेमेटिक मरीजों को शामिल कर उन्हें आइसोलेशन सेंटर में रखा गया। डॉक्टराें ने सभी मरीजों को थर्मामीटर दिया। दिन में तीन बार उन्होंने अपना तापमान नापा और रिकॉर्ड किया। हर रोज आरटीपीसीआर विधि से मरीजों के नाक और मुंह के अंदर का स्वाब लेकर टेस्ट किया गया। मरीजों को एम्स की ओर से रोज एक मास्क दिया जाता था। इसे मरीज केवल खाना खाते और पानी पीने के वक्त ही हटाता था।

ऐसे निकाला निष्कर्ष, मरीजों के स्वाब के साथ मास्क की भी रोज जांच, 7वें दिन वायरस गायब

शोध में हर मरीज के स्वाब सैंपल के साथ उनके सर्जिकल मास्क की भी आरटीपीसीआर विधि से जांच की गई। ताकि पता चले कि मास्क में कितने दिन तक वायरस का आरएनए डिटेक्ट होता है। रिसर्च में मास्क का सैंपल छठे दिन तक पॉजिटिव आया, फिर लगातार दो बार निगेटिव आना शुरू हुआ। हर मरीज का सैंपल तब तक जांचा गया, जब तक कि दो बार निगेटिव ना आया हो।

ऐसे लेते थे मास्क का सैंपल

सीनियर रेजीडेंट डॉ. अर्धदीप समाद्दार ने बताया कि प्रत्येक मरीज के मास्क के उस हिस्से को मार्क किया था, जहां हाथ नहीं लगाना था। प्रतिदिन मास्क उतारने के बाद उसकी लेस काट कर अलग रखी जाती थी। फिर आइस पैक में एम्स लाया जाता था। यहां आते ही वीटीएम से मास्क के अंदर की तरफ स्वाबिंग किया जाता और फिर उस स्वाब से आरएनए अलग कर आरटीपीसीआर जांच की जाती थी। 6 दिन तक सैंपल पॉजिटिव आता रहा। 7वें और 8वें दिन निगेटिव आया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1350 से ज्यादा और निफ्टी 400 से अधिक अंक लुढ़का; कई दिग्गज शेयरों में नुकसान
शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1350 से ज्यादा और निफ्टी 400 से अधिक अंक लुढ़का; कई दिग्गज शेयरों में नुकसान
मिडिल ईस्ट संघर्ष पर राहुल गांधी का हमला, बोले—भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा असर, US ट्रेड डील पर भी उठाए सवाल
मिडिल ईस्ट संघर्ष पर राहुल गांधी का हमला, बोले—भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा असर, US ट्रेड डील पर भी उठाए सवाल
दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को हाई कोर्ट का नोटिस, 16 मार्च को अगली सुनवाई
दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को हाई कोर्ट का नोटिस, 16 मार्च को अगली सुनवाई
मैटरनिटी फोटोशूट में दिखा रणदीप हुड्डा और लिन लैसराम का खास रिश्ता, जल्द बनने वाले हैं माता-पिता
मैटरनिटी फोटोशूट में दिखा रणदीप हुड्डा और लिन लैसराम का खास रिश्ता, जल्द बनने वाले हैं माता-पिता
ऐसा अजीबोगरीब टैलेंट शायद ही आपने पहले देखा होगा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Video
ऐसा अजीबोगरीब टैलेंट शायद ही आपने पहले देखा होगा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Video
बिहार की राजनीति में हलचल के बीच तेजस्वी यादव सक्रिय, RJD विधायकों की अहम बैठक बुलाई
बिहार की राजनीति में हलचल के बीच तेजस्वी यादव सक्रिय, RJD विधायकों की अहम बैठक बुलाई
11 मार्च से बदलेगी किस्मत! गुरु के मार्गी होने से इन 2 राशियों को मिलेगा खास लाभ, धन और करियर में खुलेंगे नए रास्ते
11 मार्च से बदलेगी किस्मत! गुरु के मार्गी होने से इन 2 राशियों को मिलेगा खास लाभ, धन और करियर में खुलेंगे नए रास्ते
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच LPG को लेकर बड़ा फैसला, सरकार ने सिलेंडर बुकिंग का समय बढ़ाया
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच LPG को लेकर बड़ा फैसला, सरकार ने सिलेंडर बुकिंग का समय बढ़ाया
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की विदेश यात्रा पर रोक की मांग, आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दी अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की विदेश यात्रा पर रोक की मांग, आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दी अर्जी
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल के साथ रचाई सगाई, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर दी खुशखबरी
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल के साथ रचाई सगाई, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर दी खुशखबरी
Apple के फोल्डेबल iPhone को लेकर नया लीक, CAD रेंडर्स से सामने आया डिजाइन और कैमरा डिटेल
Apple के फोल्डेबल iPhone को लेकर नया लीक, CAD रेंडर्स से सामने आया डिजाइन और कैमरा डिटेल
Samsung Galaxy M17e 5G की लॉन्च डेट तय, 17 मार्च को भारत में एंट्री; कंपनी ने बताए कई खास फीचर्स
Samsung Galaxy M17e 5G की लॉन्च डेट तय, 17 मार्च को भारत में एंट्री; कंपनी ने बताए कई खास फीचर्स
टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मैदान पर दिखा हार्दिक पांड्या का रोमांटिक अंदाज, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने किया किस
टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मैदान पर दिखा हार्दिक पांड्या का रोमांटिक अंदाज, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने किया किस
IDBI बैंक में बंपर वैकेंसी, 1200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई
IDBI बैंक में बंपर वैकेंसी, 1200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई