न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 : सहवाग ने खड़े किए रोहित शर्मा के चोटिल होने पर सवाल, कहा - अस्वस्थ हैं तो स्टेडियम के अंदर क्या कर रहे

रोहित शर्मा के चोटिल होने पर अब दिग्गज खिलाड़ी वीरेंदर सहवाग ने सवाल खड़े किए हैं और कहा कि अस्वस्थ हैं तो वे स्टेडियम के अंदर क्या कर रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 30 Oct 2020 11:41:52

IPL 2020 : सहवाग ने खड़े किए रोहित शर्मा के चोटिल होने पर सवाल, कहा - अस्वस्थ हैं तो स्टेडियम के अंदर क्या कर रहे

मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा चोटिल होने के चलते मैच से बाहर हैं और उनकी जगह पोलार्ड टीम की कप्तानी कर रहे हैं। लेकिन उनके चोटिल होने पर अब दिग्गज खिलाड़ी वीरेंदर सहवाग ने सवाल खड़े किए हैं और कहा कि अस्वस्थ हैं तो वे स्टेडियम के अंदर क्या कर रहे हैं। इस चोट के चलते ही भारतीय ओपनर रोहित शर्मा का चयन ऑस्ट्रेलिया के आगामी दौरे के लिए टीम में नहीं हो पाया। उनकी आईपीएल फ्रैंचाइजी मुंबई इंडियंस की तरफ से उनकी चोट के बारे में कोई स्पष्टता या बयान नहीं आया है, बीसीसीआई ने टीम की आधिकारिक घोषणा में बताया था कि रोहित और पेसर इशांत शर्मा की निगरानी बोर्ड की मेडिकल टीम कर रही है।

इस बारे में टीम इंडिया के पूर्व धुरंधर सलामी बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग ने कहा कि चोट की स्थिति के आधार पर रोहित का चयन ना करना थोड़ा मुश्किल फैसला है, इस तथ्य को देखते हुए कि यह एक लंबा दौरा है।

सहवाग ने क्रिकबज से कहा, 'मेरे खेलने के दिनों के दौरान, जब श्रीकांत चीफ सिलेक्टर थे, अगर चयन के दिन कोई खिलाड़ी चोटिल हो जाता था तो उसे नहीं चुना जाता था लेकिन यह एक लंबा दौरा है। रोहित शर्मा एक अहम खिलाड़ी हैं, इसलिए अगर आज उनकी चोट की स्थिति को ध्यान में रखते हुए उन्हें नहीं चुना गया है, तो मुझे लगता है कि यह उनके लिए थोड़ा मुश्किल है।'

इस बारे में पूछे जाने पर कि क्या मुंबई इंडियंस को कोई बयान जारी करना चाहिए, सहवाग ने कहा कि रोहित की चोट की प्रकृति पर अधिक स्पष्टता की जरूरत है। सहवाग ने कहा, 'मुझे रोहित शर्मा की चोट की स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मीडिया को यह सवाल पूछना चाहिए। पहले यह बताया गया था कि वह अस्वस्थ हैं, यदि वह अस्वस्थ हैं तो स्टेडियम के अंदर क्या कर रहे हैं। उन्हें दोनों मैचों के दौरान देखा गया था। यदि वह चोटिल हैं तो उन्हें जल्द से जल्द ठीक होने के लिए बेड रेस्ट पर होना चाहिए। तो, स्पष्ट रूप से वह अस्वस्थ तो नहीं हैं।'

उन्होंने कहा, 'मुंबई इंडियंस ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें स्पष्ट रूप से देखा गया कि रोहित फिटनेस हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं लेकिन एक बयान की जरूरत है। वैसे तो इन दिनों आपको एक बयान की भी आवश्यकता नहीं है, उसके पास सोशल मीडिया है जहां वह अपनी स्थिति के बारे में एक लाइन लिख सकते हैं।'

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत