न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उदयपुर : गाली-गलौज करने वालों को टोकना पड़ा जान पर भारी, चाकू से किए कई वार

तीनाें कच्ची बस्ती में नशे की हालत में सड़क पर खड़े हाेकर गाली-गलाैज कर रहे थे, विनाेद ने टाेका ताे इन्हाेंने चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 29 Dec 2020 4:26:12

उदयपुर : गाली-गलौज करने वालों को टोकना पड़ा जान पर भारी, चाकू से किए कई वार

रेलवे स्टेशन के सामने इंद्रा नगर कच्ची बस्ती में रविवार रात चाकू से वार कर युवक की हत्या करने के मामले में मामले में सूरजपाेल पुलिस ने तीन अभियुक्ताें काे गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी राम सुमेर ने बताया कि ऑटाे चालक विनाेद पुत्र मांगीलाल चावरिया की हत्या के मामले में गाेसिया काॅलाेनी गली नंबर-5 निवासी फरदीन उर्फ गफारिया (19) पुत्र आबिद खान, गाेसिया काॅलाेनी गली नंबर-2 निवासी फरदीन उर्फ भीमा उर्फ फरीद (19) पुत्र अजीज खान और गोवर्धनविलास निवासी राजा (19) पुत्र भाेला राम ओड़ काे गिरफ्तार किया है।

ये तीनाें कच्ची बस्ती में नशे की हालत में सड़क पर खड़े हाेकर गाली-गलाैज कर रहे थे, विनाेद ने टाेका ताे इन्हाेंने चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। जिले में चार दिन में नशे की वजह से दूसरी बड़ी वारदात हुई है। तीन दिन पहले ही नशे की हालात में खेरवाड़ा के राेबिया गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और चार बच्चाें काे माैत के घाट उतार दिया था।

पहले हाथापाई की, 15 मिनट बाद फिर लौटे और ले ली जान

परिवादी इंद्रानगर कच्ची बस्ती निवासी चन्द्र प्रकाश पुत्र ओम प्रकाश ने पुलिस को दी रिपाेर्ट देकर बताया कि वह और उसका चचेरा भाई रवि, मौसेरा भाई विनोद शाम काे रेलवे स्टेशन के सामने ताेप माता मंदिर के पास खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान तीनों अभियुक्त वहां आए। वह शराब के नशे में थे। वे आपस में बातचीत करते हुए अपशब्दों का प्रयोग कर रहे थे। इस पर विनोद ने उन्हें ये कहते हुए टोका कि यहां परिवार रहते हैं और लोगों की आवाजाही भी है।

इसी बात पर तीनों ने विनाेद के साथ हाथापाई की और फरार हो गए। करीब 15 मिनट बाद ही तीनों फिर लौटकर आए और विनाेद के साथ मारपीट करने लगे। वे बाेल रहे थे कि तूने हमें टाेका कैसे। इसी दाैरान फरदीन ने चाकू निकाला और विनाेद की गर्दन पर वार कर दिया। पीठ और सिर पर भी कई वार किए और फरार हो गए। घायल विनोद चार कदम भी नहीं चल पाया और गिर गया। उसे हाॅस्पिटल लेकर गए जहां डाॅक्टर ने मृत घाेषित कर दिया।

तीनों के खिलाफ पहले से दर्ज हैं 6 मुकदमे

पुलिस ने रिपाेर्ट दर्ज कर टीमें गठित की जिसमें तीनाें अभियुक्ताें काे देर रात माछला मगरा पहाड़ी से डिटेन किया। पुलिस पूछताछ में अभियुक्ताें ने बताया कि उनकी विनाेद से पहले से जान पहचान थी। तीनाें बातचीत कर रहे थे ताे उसने आकर टाेक दिया, इसी इसी बात पर उन्होंने चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। राजा ओड़ पर पहले से मारपीट, हत्या का प्रयास जैसे 4 मुकदमे दर्ज हैं। फरदीन उर्फ गवारिया और फरदीन उर्फ भीमा के खिलाफ चाेरी का 1-1 मुकदमा पूर्व में दर्ज है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती