न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सीकर : पकड़ा गया शातिर बाइक चोर, मिनटों में चुरा लेता था गाड़ी, 6 जिलों में हैं 27 केस दर्ज

अपराधी नाकाबंदी तोड़कर भागने लगा और पकड़ा गया। आरोपी हकलाने लगा तो पुलिस ने गाड़ी के नंबरों की जांच की तो वह चोरी की निकली।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 23 Dec 2020 8:12:48

सीकर : पकड़ा गया शातिर बाइक चोर, मिनटों में चुरा लेता था गाड़ी, 6 जिलों में हैं 27 केस दर्ज

अक्सर अपराधी पुलिस नाकाबंदी के दौरान अपने अपराध को छुपाने के लिए नाकाबंदी तोड़ने का प्रयास करते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ था सीकर में जहां श्याम वाटिका मैरिज गार्डन थोई के सामने नाकाबंदी के दौरान एक कैम्पर कस्बा थोई की तरफ से तेज स्पीड से आती हुई नजर आई। यहां अपराधी नाकाबंदी तोड़कर भागने लगा और पकड़ा गया। आरोपी हकलाने लगा तो पुलिस ने गाड़ी के नंबरों की जांच की तो वह चोरी की निकली।

अपराधी अस्पताल के बाहर खड़े वाहनों की रैकी कर मौका देख चुरा लेता था। पुलिस ने बदमाश का रिकॉर्ड खंगाला तो उस पर जयपुर कमिश्नरेट, जोधपुर, जयपुर ग्रामीण, अलवर, सीकर, अजमेर और कोटा के विभिन्न थानों में 27 मुकदमे दर्ज मिले। सबसे अधिक मुकदमे जयपुर ग्रामीण के थे। पुलिस अब आरोपी से चुराए गए वाहनों की जानकारी जुटा रही है।

पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया अशोक उर्फ महेश जाट हार्डकोर अपराधी है। जो शाहपुरा, चौमूं समेत कई अन्य थानों में वांछित है। 22 दिसंबर को काल्यावास तन कांवट निवासी राहुल यादव ने मुकदमा दर्ज कराया था कि कांवट के सरकारी अस्पताल के पास मेडिकल की दुकान के सामने खड़ी उसकी कैम्पर गाड़ी चोरी हो गई है। थानाधिकारी संगीता मीणा ने बताया कि इसके लिए एक टीम बनाई गई।

गिरफ्तार आरोपी अशोक उर्फ महेश पुत्र फूलचंद जाति जाट निवासी ढाणी कारिया की तन टोडी पुलिस थाना मनोहरपुर निकला। अशोक उर्फ महेश दुकानों और अस्पतालों के बाहर खड़े वाहनो की रैकी कर मौका मिलते ही वारदात को अंजाम देते थे। महेश वर्ष 2003 से अपराध मे सक्रिय होकर जयपुर, अलवर, जोधपुर, कोटा, सीकर, अजमेर मे चोरी, नकबजनी, लूट, डकैती, हथियारों की तस्करी जैसी वारदात को अंजाम देने लगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग

राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा

LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम

स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे

पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव

असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका

सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव

विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात

वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान

घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत

हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त

मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज

पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री