न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अजमेर : पहले दिन 12 अस्पतालों में 1200 का होगा टीकाकरण, विभाग जल्द भेजेगा मैसेज

चिकित्सा विभाग ने अजमेर जिले के 12 अस्पतालों का चयन 16 जनवरी से शुरू होने वाले कोरोना वैक्सीनेशन के लिए किया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 11 Jan 2021 3:31:27

अजमेर : पहले दिन 12 अस्पतालों में 1200 का होगा टीकाकरण, विभाग जल्द भेजेगा मैसेज

चिकित्सा विभाग ने अजमेर जिले के 12 अस्पतालों का चयन 16 जनवरी से शुरू होने वाले कोरोना वैक्सीनेशन के लिए किया है। यहां पहले दिन हेल्थ वर्कर्स को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी जाएगी। हालांकि, विभाग ने वैक्सीनेशन के लिए जिले में 130 सेंटर बनाए हैं, जहां पर 17 जनवरी से नियमित कोविड वैक्सीन लगाई जाएगी।

जेएलएन मेडिकल कॉलेज के यूरोलॉजी यूनिट में वैक्सीनेशन के लिए 4 कमरे रिजर्व किए गए हैं। यहां पर 16 जनवरी को 400 हेल्थ वर्कर्स को वैक्सीन लगाई जाएगी। कुल 12 अस्पतालों में 1200 हेल्थ वर्कर्स का वैक्सीनेशन होगा। पहले दिन प्रदेशभर में वैक्सीनेशन के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई मंत्री पूरी प्रक्रिया को लाइव देखेंगे। चिकित्सा विभाग इसके लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की व्यवस्था की है। अजमेर शहर में आठ पाॅइंट बनाए गए हैं, जहां 16 जनवरी काे वैक्सीनेशन हाेगा।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने अजमेर जिले में 16 जनवरी काे हाेने वाले वैक्सीनेशन के लिए जिन 12 अस्पतालों यानी पाॅइंट का चयन किया है, उन सभी अस्पतालाें काे अलग-अलग काेड जारी किए गए हैं। यह काेड शहर के पिन नंबर है। इन पिन के आधार पर ही वैक्सीनेशन और मैसेज जारी हाेगा।

विभाग भेजेगा मैसेज

मेडिकल काॅलेज में सबसे अधिक 4 पाॅइंट बनाए गए हैं। चिकित्सा अधिकारियाें का कहना है कि एक पाॅइंट पर 100 हेल्थ वर्कर्स के टीका लगाया जाएगा। किन हेल्थ वर्कर्स का चयन पहले दिन के लिए हाेगा इसका खुलासा अगले 48 घंटाें में हाे जाएगा। विभाग इन सभी काे जल्द ही मैसेज भेजेगा।

14 काे आएगी वैक्सीन, 15 काे वितरित

अजमेर जिले के लिए वैक्सीन की पहली खेप 14 जनवरी काे मिलेगी। सीएमएचओ कार्यालय से इनका रजिस्ट्रेशन करने के बाद 15 जनवरी से जिले के विभिन्न अस्पतालाें और मेडिकल काॅलेज सहित सीएचसी के लिए वैक्सीन जारी की जाएगी। जिले में केवल मित्तल अस्पताल का चयन निजी अस्पताल के रूप में किया गया है।

वैक्सीन के लिए 116 फ्रिज तैयार

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. केके सोनी ने बताया कि सीएमएचओ ऑफिस में बनाए गए वैक्सीनेशन हॉल में 116 डीप फ्रिज तैयार करवाए गए है। इन डीप फ्रिज में कोविड वैक्सीन रखवाई जाएगी। यहीं से मेडिकल कॉलेज सहित अजमेर जिले के 130 सेंटरों पर डिमांड के अनुसार वैक्सीन की सप्लाई होगी। वैक्सीन को 2 से 8 डिग्री तापमान में रखा जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती