न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रुड़की / कुट्टू के आटे से बनी रोटी खाकर 50 लोगों की तबीयत बिगड़ी, उल्टी-दस्त की शिकायत

उत्तराखंड के रुड़की में व्रत के बाद कुट्टू के आटे की रोटी खाकर 50 लोगों की तबीयत खराब हो गई। बताया जा रहा है कि नवरात्र का व्रत करने वाले इन सभी लोगों ने पहले दिन का व्रत खत्म होने के बाद रात में कुट्टू के आटे की बनी रोटी खाई थी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 18 Oct 2020 6:46:26

रुड़की / कुट्टू के आटे से बनी रोटी खाकर 50 लोगों की तबीयत बिगड़ी,  उल्टी-दस्त की शिकायत

उत्तराखंड के रुड़की में व्रत के बाद कुट्टू के आटे की रोटी खाकर 50 लोगों की तबीयत खराब हो गई। बताया जा रहा है कि नवरात्र का व्रत करने वाले इन सभी लोगों ने पहले दिन का व्रत खत्म होने के बाद रात में कुट्टू के आटे की बनी रोटी खाई थी। खाने के कुछ ही देर बाद सभी को उल्टी व दस्त की शिकायत हुई और तबीयत खराब होने लगी। रुड़की के आसपास के इलाकों में रहने वाले इन लोगों की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भेजा गया।मामूली रूप से बीमार कुछ लोगों को जहां रात में ही प्राथमिक उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, वहीं कुछ लोगों का अब भी इलाज चल रहा है।

सीएमएस संजय कंसल का कहना है कि अस्पतालों में भर्ती सभी मरीजों की हालत सामान्य है। इन लोगों ने कुट्टू के आटे से बनी रोटी खा ली थी, जिसके बाद उनकी तबीयत अचानक से बिगाड़ गई। इधर, बड़ी संख्या में लोगों के बीमार पड़ने और हॉस्पिटल में भर्ती होने की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी मंडी में पहुंचे और कुट्टू आटे के सैम्पल लेने के निर्देश दिए।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार का कहना है कुट्टू के आटे के सैम्पल अगर खराब पाए गए तो उन्हें नष्ट कर दिया जाएगा। साथ ही जिन जिन दुकानदारों को ये आटा बेचा गया है, वहां से वापस मंगाया जाएगा। इधर, पुलिस इस घटना के बाद लगातार चेकिंग अभियान चला रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक

अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी

रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0

समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस

E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत

शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका

'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?

IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह

'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन

क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड

बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका

मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई

'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम

लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव