न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बसपा जिलाध्यक्ष को रास नहीं आई बेटी की लव मैरिज, उसके साथ दामाद को भी मारी गोली

उत्तराखंड के काशीपुर में जहां के बसपा जिलाध्यक्ष को अपनी बेटी की लव मैरिज रास नहीं आई और उन्होनें अपनी बेटी के साथ दामाद को भी गोली मार दी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 13 Sep 2020 4:42:23

बसपा जिलाध्यक्ष को रास नहीं आई बेटी की लव मैरिज, उसके साथ दामाद को भी मारी गोली

प्रेम विवाह समाज में आज भी एक बड़ा मुद्दा है जिसे लोग स्वीकार नहीं करना चाहते हैं और इसके चलते कई बार अपराध की घटनाएं घटित हो जाती हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला उत्तराखंड के काशीपुर में जहां के बसपा जिलाध्यक्ष (ऊधमसिंह नगर) को अपनी बेटी की लव मैरिज रास नहीं आई और उन्होनें अपनी बेटी के साथ दामाद को भी गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी जिलाध्यक्ष विनोद गौतम समेत तीन लोगों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अजीमनगर पुलिस ने पैगा चौकी क्षेत्र में दबिश देकर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया जबकि एक आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

जनपद रामपुर थाना अजीमनगर के ग्राम सैदनगर में काशीपुर निवासी बसपा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार गौतम की रिश्तेदारी है। बसपा नेता की बेटी कामिनी ने कुछ दिन पूर्व सैदनगर निवासी प्रशांत से प्रेम विवाह कर लिया था। इस बात से बसपा नेता का परिवार नाखुश था। प्रशांत कुछ माह पूर्व ही पीएसी में भर्ती हुआ है। इन दिनों वह बरेली में ट्रेनिंग कर रहा है।

फिलहाल वह अपने घर सैंदपुर आया हुआ था। सात सितंबर को बसपा नेता विनोद, अपने भाई महावीर और बेटे रविकांत आदि को लेकर सैंदपुर पहुंच गए। वह वहां अपनी रिश्तेदारी में रहकर बेटी पर घर लौटने के लिए दबाव बनाते रहे। रिश्तेदारों के बीच में पड़ने के कारण तीन दिनों तक दोनों पक्षों में वार्ता चलती रही लेकिन बेटी कामिनी घर लौटने को तैयार नहीं हुई। पति प्रशांत भी कामिनी को वापस भेजने के पक्ष में नहीं था। इस मामले को लेकर 10 सितंबर की रात गांव में पंचायत हुई लेकिन नवदंपति की जिद के चलते बसपा नेता के सारे प्रयास विफल हो गए।

आवेश में बसपा जिलाध्यक्ष ने शुक्रवार रात प्रशांत के घर में घुसकर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से बेटी और दामाद को गोली मार दी। दोनों को आनन-फानन में रामपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उन्हें हायर सेंटर मुरादाबाद रेफर किया गया है। पीएसी जवान प्रशांत के पिता रामअवतार की तहरीर पर पुलिस ने विनोद गौतम, उनके बेटे रविकांत और भाई महावीर पर केस दर्ज कर लिया। अजीमनगर थाना प्रभारी सुभाष मावी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी के पैगा स्थित आवास के अलावा अन्य ठिकानो पर दबिशें दी। पुलिस ने दो आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।

गोलीकांड से दोहरे हत्याकांड की याद ताजा हुई

बसपा जिलाध्यक्ष के बेटी और दामाद को गोली मारे जाने की घटना से तीन दिन पहले ही काशीपुर में भी प्रेम प्रसंग के चलते एक पिता और बेटे ने दामाद और बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना में अल्ली खां निवासी नाजिया व उसके प्रेमी राशिद की मौत हो गई थी। अब इस मामले से अल्ली खां में हुए दोहरे हत्याकांड की याद ताजा हो गई।

विनोद कुमार गौतम निष्कासित, अरविंद बने नए जिलाध्यक्ष

यूपी के रामपुर जिले में पारिवारिक विवाद में हुई फायरिंग के आरोप की जद में आए बसपा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार गौतम को निष्कासित कर दिया गया है। विनोद की जगह अरविंद कुमार गौतम को नया जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है। बसपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी धर्म सिंह ने इस बाबत विज्ञप्ति जारी की है। उन्होंने कहा कि विनोद को अनुशासनहीनता के आरोप में निष्कासित किया गया है।

पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देशानुसार चौधरी चरण सिंह, भृगुराशन राव, भीष्म नारायण, सतपाल ठुकराल की संस्तुति पर अरविंद कुमार को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इधर प्रदेश महासचिव सतपाल ठुकराल ने बताया कि शुक्रवार रात पारिवारिक विवाद में हुई फायरिंग में विनोद कुमार गौतम के शामिल होने की जानकारी के बाद पार्टी की ओर से निष्कासन की कार्रवाई की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत