न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर : हनी ट्रैप का सनसनीखेज मामला, ISI को भेजता था सेना से जुड़ी खुफिया जानकारी, गिरफ्तार

हनी ट्रैप के कई मामले सामने आते हैं जिसमें देश के व्यक्ति देश की सेना से जुड़ी खुफिया जानकारी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI को भेजते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 07 Jan 2021 5:48:45

जोधपुर : हनी ट्रैप का सनसनीखेज मामला, ISI को भेजता था सेना से जुड़ी खुफिया जानकारी, गिरफ्तार

सीमा पर हनी ट्रैप के कई मामले सामने आते हैं जिसमें देश के व्यक्ति देश की सेना से जुड़ी खुफिया जानकारी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI को भेजते हैं। ऐसा ही एक मामला अब देश की सबसे बड़ी पोकरण फायरिंग रेंज से सटे गांव में सामने आया है। यहां के लाठी गांव का रहने वाला एक व्यक्ति पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के जाल में उलझकर हनी ट्रैप का शिकार हो गया। पाकिस्तानी युवती के मोह में फंसा यह व्यक्ति लंबे अरसे से सेना से जुड़ी खुफिया जानकारी पाकिस्तान भेज रहा था। इसे बुधवार देर रात भारतीय खुफिया एजेंसियों ने उठा लिया। इससे पूछताछ चल रही है, लेकिन फिलहाल यह मुंह नहीं खोल रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, लाठी गांव का 40 साल का यह व्यक्ति करीब 10 महीने पहले सोशल मीडिया के माध्यम से एक युवती के संपर्क में आया। इसके बाद वह हनी ट्रैप का शिकार हो गया। युवती के मोहपाश में फंस यह व्यक्ति इस क्षेत्र में सैन्य हलचल सहित कई अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं उसे उपलब्ध करवाता रहा। युवती ने खुद को भारतीय मूल की बताया था। वह उत्सुकता के नाम पर सेना से जुड़ी जानकारियां और फोटो मांगा करती थी, जिसे यह उपलब्ध करा रहा था। इस क्षेत्र के लोगों पर नजर रखने वाली एक खुफिया एजेंसी ने कुछ दिन पूर्व इस तरह के संदेश पकड़े। इसके बाद से इस पर लगातार नजर रखी जा रही थी।

कल रात खुफिया एजेंसियों ने घर से उठाया

कल रात तीन खुफिया एजेंसियों ने संयुक्त रूप से उस व्यक्ति को उठा लिया और पूछताछ की। सूत्रों का कहना है कि अभी तक इस व्यक्ति ने अपना मुंह नहीं खोला है। वह लगातार हनी ट्रैप के बारे में इंकार कर रहा है। संभवतया आज उसे पूछताछ करने के लिए जयपुर ले जाया जाएगा। ताकि वहां पर आला अधिकारी उससे पूछताछ कर महत्वपूर्ण जानकारी हासिल कर सके।

बता दें कि पोकरण देश की सबसे बड़ी फायरिंग रेंज हैं। यहां पर हथियारों का लगातार ट्रायल चलता रहा है। ज्यादातर तोप, राइफल्स और अन्य हथियारों का यहां परीक्षण किया जाता है। ऐसे में यह रेंज सेना के लिए बेहद अहम है। सूत्रों ने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति सेना के मूवमेंट्स से जुड़ी जानकारियां भी देता था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'मुझे संघी बनना है', कंगना रनौत का बड़ा बयान- जागरूक हिंदू बनने की जताई इच्छा
'मुझे संघी बनना है', कंगना रनौत का बड़ा बयान- जागरूक हिंदू बनने की जताई इच्छा
'प्रदर्शनकारियों की भाषा पर बोलीं, पुलिस एक्शन पर क्यों रहीं खामोश?', भूमि पेडनेकर से सोशल मीडिया यूजर्स ने पूछे तीखे सवा
'प्रदर्शनकारियों की भाषा पर बोलीं, पुलिस एक्शन पर क्यों रहीं खामोश?', भूमि पेडनेकर से सोशल मीडिया यूजर्स ने पूछे तीखे सवा
बांकीपुर उपचुनाव में बड़ी बढ़त के बाद बोले प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी पर साधा निशाना; कहा- बिहार को सक्षम नेतृत्व की जरूरत
बांकीपुर उपचुनाव में बड़ी बढ़त के बाद बोले प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी पर साधा निशाना; कहा- बिहार को सक्षम नेतृत्व की जरूरत
RSS की नई पहल, 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z और Gen Alpha युवाओं से संवाद करेंगे मोहन भागवत
RSS की नई पहल, 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z और Gen Alpha युवाओं से संवाद करेंगे मोहन भागवत
'हमारा आंदोलन अलग है', CJP प्रदर्शन की बांग्लादेश से तुलना पर अभिजीत दीपके का जवाब; तसलीमा नसरीन की टिप्पणी पर दी प्रतिक्रिया
'हमारा आंदोलन अलग है', CJP प्रदर्शन की बांग्लादेश से तुलना पर अभिजीत दीपके का जवाब; तसलीमा नसरीन की टिप्पणी पर दी प्रतिक्रिया
प्रशांत किशोर की जीत पर झूमे तेज प्रताप यादव, बांकीपुर में पहले ही दे चुके थे जन सुराज को समर्थन
प्रशांत किशोर की जीत पर झूमे तेज प्रताप यादव, बांकीपुर में पहले ही दे चुके थे जन सुराज को समर्थन
'पैसों के बदले रखी गई गंदी शर्त', लॉकअप 2 में आकांक्षा चौधरी के खुलासे पर बंदगी कालरा बोलीं- 'मैं उसे जानती हूं'
'पैसों के बदले रखी गई गंदी शर्त', लॉकअप 2 में आकांक्षा चौधरी के खुलासे पर बंदगी कालरा बोलीं- 'मैं उसे जानती हूं'
'रोजगार नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा', BJP की उपचुनाव हार के बीच राहुल गांधी का हमला; 'छात्रों की गूंज' अभियान का किया जिक्र
'रोजगार नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा', BJP की उपचुनाव हार के बीच राहुल गांधी का हमला; 'छात्रों की गूंज' अभियान का किया जिक्र
'लॉक अप 2' में खत्म हुई दूरियां, शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा ने गले लगाकर किया पैचअप; खास पोस्ट ने जीता फैंस का दिल
'लॉक अप 2' में खत्म हुई दूरियां, शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा ने गले लगाकर किया पैचअप; खास पोस्ट ने जीता फैंस का दिल
PM मोदी का फेसबुक वीडियो हटाने पर बढ़ा विवाद, Meta पर कार्रवाई की उठी मांग
PM मोदी का फेसबुक वीडियो हटाने पर बढ़ा विवाद, Meta पर कार्रवाई की उठी मांग
CM थलापति विजय की ऐतिहासिक जीत पर पहली बार बोले बेटे जेसन संजय, कहा- अब परिवार की विरासत संभालने की जिम्मेदारी और बढ़ गई है
CM थलापति विजय की ऐतिहासिक जीत पर पहली बार बोले बेटे जेसन संजय, कहा- अब परिवार की विरासत संभालने की जिम्मेदारी और बढ़ गई है
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
UPPSC में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, कई पदों पर निकली भर्ती; जानें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और फीस की पूरी जानकारी
UPPSC में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, कई पदों पर निकली भर्ती; जानें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और फीस की पूरी जानकारी
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय