न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भरतपुर : पुलिस की गिरफ्त में आया कुख्यात बदमाश, भागने के लिए छत से कूद गया

यूपी व जयपुर पुलिस के वांटेड अपराधी संदीप उर्फ निक्की चौहान को सूचना मिलने पर भरतपुर में उद्योग नगर थाना पुलिस ने कारवाई करते हुए पकड़ा हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 09 Dec 2020 5:44:24

भरतपुर : पुलिस की गिरफ्त में आया कुख्यात बदमाश, भागने के लिए छत से कूद गया

यूपी व जयपुर पुलिस के वांटेड अपराधी संदीप उर्फ निक्की चौहान के नाम कई आपराधिक वारदातें दर्ज थी जिसमें जयपुर के मुहाना कस्बे में 50 लाख व 20 लाख की फिरौती भी शामिल हैं। पिछले कई समय से पुलिस को इसकी तलाश थी जिसे सूचना मिलने पर भरतपुर में उद्योग नगर थाना पुलिस ने कारवाई करते हुए पकड़ा हैं।

शख्स के नाम अपहरण, लूट, हत्या की जघन्य वारदातों में उत्तरप्रदेश और जयपुर पुलिस के वांटेड कुख्यात बदमाश संदीप उर्फ निक्की चौहान (30) को भरतपुर में उद्योग नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यूपी में हरदुआ तहसील, जिला अलीगढ़ का रहने वाला संदीप फिलहाल दो दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहा है। तीन दिन पहले पुलिस को सूचना मिली थी कुख्यात बदमाश संदीप उर्फ निक्की भरतपुर में उद्योगनगर इलाके में रघुवीर पटवारी के मकान में छिपकर फरारी काट रहा है।

तब भरतपुर शहर वृत्ताधिकारी सतीश कुमार वर्मा और थानाप्रभारी चंद्रप्रकाश चौधरी के निर्देशन में पुलिस टीम ने घेराबंदी की। पुलिस से बचने के लिए संदीप चौहान मकान की पहली मंजिल पर छत से कूदकर पीछे की तरफ खड़ी अपनी कार से बचकर भाग रहा था। लेकिन पुलिस ने संदीप को धरदबोचा। उसके कब्जे से यहां प्रतिबंधित 9 एमएम कैलिबर कंट्रीमेड पिस्टल और 9 जिंदा कारतूस बरामद कर लिया। छत से कूदकर भागते वक्त संदीप के शरीर में चोटें आई। वहीं, एक कांस्टेबल गिरधारीलाल का पैर भी जख्मी हो गया।

एसपी डॉ. अमनदीप सिंह कपूर ने बताया कि गिरफ्तार संदीप चौहान के खिलाफ 24 से ज्यादा मुकदमे दर्ज है। पूछताछ में सामने आया कि संदीप चौहान ने अपने गैंग के साथी दीपू धनखड़ व लक्की हाथरस सहित अन्य बदमाशों के साथ मिलकर 22 नवंबर 2020 को नरोरा, बुलंदशहर में हिमांशु ज्वैलर्स के मालिक रोहताश वर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बुलंदशहर पुलिस ने भी संदीप से पूछताछ की है।

वहीं, जयपुर में इस गिरोह ने सितंबर 2020 में मुहाना में अरविंद उर्फ लाला जाट के साथ पुरानी रंजिश में अपहरण कर मारपीट की और 20 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। फिरौती नहीं देने पर गोली मारकर घायल कर दिया था। इसी तरह, मुहाना में ही विजय कुमार गुप्ता नाम के व्यवसायी का अपहरण कर 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। इस संबंध में कमिश्नरेट पुलिस ने भी भरतपुर में संदीप से पूछताछ की है।

एसपी कपूर के मुताबिक वर्ष 2012 में पुराना रिको एरिया में संदीप और उसकी गैंग ने एसबीआई बैंक में डकैती डाली थी। जिसमें वह 8 साल तक सेवर जेल, भरतपुर में बंद रहा। वह 2019 में ही जेल से बाहर आया था। बदमाश संदीप का संपर्क कुख्यात बदमाश विनोद पथैना व अन्य गिरोह से भी है। इस गिरोह ने जयपुर, बुलंद शहर और अलीगढ़ में लूट व फायरिंग कर दहशत फैलाने व फिरौती मांगने की कई वारदातों को अंजाम दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती