न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जैतारण : सीमेंट से भरे बेकाबू ट्रेलर की चपेट में आया बाइक सवार, मौत के बाद मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन

ब्यावर मार्ग नदी पुलिया पर अनियंत्रित ट्रेलर ने बाइक सवार को चपेट में लेने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 19 Dec 2020 1:26:20

जैतारण : सीमेंट से भरे बेकाबू ट्रेलर की चपेट में आया बाइक सवार, मौत के बाद मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन

रास थाना क्षेत्र के ब्यावर मार्ग नदी पुलिया पर अनियंत्रित ट्रेलर ने बाइक सवार को चपेट में लेने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में ट्रेलर ने पास में खड़े बिजली पोल काे टक्कर मार दी। पाेल से टूटे तार से झाड़ियों में आग लग गई। ग्रामीणों व दमकल की मदद से आग पर काबू पाया।

थानाधिकारी सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि इमरान 20 पुत्र इमामुद्दीन कुरैशी रास से सीमेंट फैक्ट्री की तरफ जाते वक्त नदी पुलिया के पास सामने से आ रहे सीमेंट से भरे ट्रेलर ने चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद पुलिस ने ग्रामीणों व दमकल की मदद से आग पर काबू पाया। पुलिस ने शव को रास चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सुपुर्द किया। मामले को लेकर पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर थाने लाकर फरार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू की। इधर, सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत के बाद पलटे ट्रेलर से गिरे सीमेंट के कट्टों के नीचे अन्य साथी होने के संदेह को लेकर पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों ने पूरे सीमेंट के कट्टों को इधर-उधर किया, लेकिन कोई अन्य साथी नहीं मिला।

प्रबंधन ने दिया मुआवजे का आश्वासन, शव उठाया

ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बाइक सवार मृतक के परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग कर शव उठाने से मना कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस उप अधीक्षक सुरेश कुमार व आनन्दपुर कालू थानाधिकारी शारदा विश्नोई की मौजूदगी में सीमेंट फैक्ट्री प्रबंधन से बातचीत हुई। नियमानुसार मुआवजा देने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सुपुर्द किया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन

नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं

मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज

पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला

दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग

पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा

सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात

पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की

निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार

Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस

Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद

मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात

बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा

Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर