न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रीगंगानगर : हिरासत में युवकों ने खाई फिनाइल की गोलियां, पुलिस छिपाती रही मामला

सदर पुलिस की हिरासत में दाे युवकाें ने फिनाइल की गाेलियां खाकर जान देने की काेशिश की। पता चलने पर पुलिस ने तत्काल ही जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 24 Jan 2021 12:04:11

श्रीगंगानगर : हिरासत में युवकों ने खाई फिनाइल की गोलियां, पुलिस छिपाती रही मामला

सदर पुलिस की हिरासत में दाे युवकाें ने फिनाइल की गाेलियां खाकर जान देने की काेशिश की। पता चलने पर पुलिस ने तत्काल ही जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। दाेनाें युवकाें की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। सूत्राें के अनुसार 22 वर्षीय विकास पुत्र गंगाराम और 20 वर्षीय विनाेद पुत्र मंगलराम काे सदर पुलिस ने दे शाम हिरासत में लिया था। चाेरी के मामले में इनसे पूछताछ की जा रही थी।

तभी ये दाेनाें फ्रेश हाेने का बहाना बनाकर बाथरूम गए। संतरी ने इनकाे बाथरूम में भेज दिया और खुद इनकी निगरानी में खड़ा हाे गया। ये दाेनाें माैका पाकर बाथरूम में यूरिनल में रखी फिनाइल की गाेलियाें काे बाहर निकालकर खा गए। इसके बाद बाथरूम से बाहर आ गए।

युवकों को दाेबारा पूछताछ के लिए ले जाया गया। वहां कुछ समय बाद ही इनकाे उल्टियां शुरू हाे गईं और सांस लेने में दिक्कत हाेने लगी। तबीयत बिगड़ने पर इनकाे ड्यूटी अधिकारी एसआई रीकाे प्रभारी बलवंतराम तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। आपातकालीन चिकित्सा इकाई में चिकित्सक व नर्सिंग स्टाफ ने इनका इलाज शुरू किया। इनके पेट की सफाई की गई। इसके बाद इनकी हालत में सुधार हुआ। दाेनाें काे मेल मेडिकल वार्ड में भर्ती किया गया है। रात्रिकालीन डयूटी स्टाफ नर्सिंग स्टाफ ने बताया कि दाेनाें युवकाें की हालत खतरे से बाहर है।

पुलिस सूत्राें के अनुसार दाेनाें युवक नशे के आदी हैं। इनकाे चाेरी के किसी मामले में पूछताछ के लिए थाने लाया गया था। आराेपियाें ने पूछताछ से बचने काे जान देने की काेशिश की। इनके खिलाफ आत्महत्या के प्रयास के आराेप में अलग से मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फिलहाल रात काे सदर थाना से हवलदार और एक कांस्टेबल काे इनकी निगरानी में लगाया गया था।

पुलिस ने मामले पर पर्दा डालने के किए प्रयास, अधिकारियों ने फाेन नहीं उठाए

सदर थाना की हिरासत में हुई इस वारदात पर पुलिस ने पर्दा डालने के भरसक प्रयास किए। पुलिस नियंत्रण कक्ष में सूचना नहीं दी गई। सदर थाना के नाइट एलसी स्टाफ काे भी इस संबंध में जुबान नहीं खाेलने काे पाबंद किया गया। रीकाे चाैकी प्रभारी बलवंतराम, आरपीएस राेहित सांखला ने फाेन ही नहीं उठाया। सीओ सिटी अरविंद बैरड़ ने इस घटना के बारे में अनभिज्ञता जताई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'बांकीपुर रातों-रात बेंगलुरु नहीं बन जाएगा', जीत के बाद प्रशांत किशोर ने क्यों कही यह बात?
'बांकीपुर रातों-रात बेंगलुरु नहीं बन जाएगा', जीत के बाद प्रशांत किशोर ने क्यों कही यह बात?
'प्रदर्शनकारियों की भाषा पर बोलीं, पुलिस एक्शन पर क्यों रहीं खामोश?', भूमि पेडनेकर से सोशल मीडिया यूजर्स ने पूछे तीखे सवा
'प्रदर्शनकारियों की भाषा पर बोलीं, पुलिस एक्शन पर क्यों रहीं खामोश?', भूमि पेडनेकर से सोशल मीडिया यूजर्स ने पूछे तीखे सवा
बांकीपुर उपचुनाव में बड़ी बढ़त के बाद बोले प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी पर साधा निशाना; कहा- बिहार को सक्षम नेतृत्व की जरूरत
बांकीपुर उपचुनाव में बड़ी बढ़त के बाद बोले प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी पर साधा निशाना; कहा- बिहार को सक्षम नेतृत्व की जरूरत
RSS की नई पहल, 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z और Gen Alpha युवाओं से संवाद करेंगे मोहन भागवत
RSS की नई पहल, 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z और Gen Alpha युवाओं से संवाद करेंगे मोहन भागवत
'हमारा आंदोलन अलग है', CJP प्रदर्शन की बांग्लादेश से तुलना पर अभिजीत दीपके का जवाब; तसलीमा नसरीन की टिप्पणी पर दी प्रतिक्रिया
'हमारा आंदोलन अलग है', CJP प्रदर्शन की बांग्लादेश से तुलना पर अभिजीत दीपके का जवाब; तसलीमा नसरीन की टिप्पणी पर दी प्रतिक्रिया
प्रशांत किशोर की जीत पर झूमे तेज प्रताप यादव, बांकीपुर में पहले ही दे चुके थे जन सुराज को समर्थन
प्रशांत किशोर की जीत पर झूमे तेज प्रताप यादव, बांकीपुर में पहले ही दे चुके थे जन सुराज को समर्थन
'पैसों के बदले रखी गई गंदी शर्त', लॉकअप 2 में आकांक्षा चौधरी के खुलासे पर बंदगी कालरा बोलीं- 'मैं उसे जानती हूं'
'पैसों के बदले रखी गई गंदी शर्त', लॉकअप 2 में आकांक्षा चौधरी के खुलासे पर बंदगी कालरा बोलीं- 'मैं उसे जानती हूं'
'रोजगार नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा', BJP की उपचुनाव हार के बीच राहुल गांधी का हमला; 'छात्रों की गूंज' अभियान का किया जिक्र
'रोजगार नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा', BJP की उपचुनाव हार के बीच राहुल गांधी का हमला; 'छात्रों की गूंज' अभियान का किया जिक्र
'लॉक अप 2' में खत्म हुई दूरियां, शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा ने गले लगाकर किया पैचअप; खास पोस्ट ने जीता फैंस का दिल
'लॉक अप 2' में खत्म हुई दूरियां, शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा ने गले लगाकर किया पैचअप; खास पोस्ट ने जीता फैंस का दिल
iPhone 16 की कीमत में बड़ी गिरावट, अब ₹17,000 तक सस्ता खरीदने का मौका; Flipkart Freedom Sale में मिलेगा शानदार ऑफर
iPhone 16 की कीमत में बड़ी गिरावट, अब ₹17,000 तक सस्ता खरीदने का मौका; Flipkart Freedom Sale में मिलेगा शानदार ऑफर
6 अगस्त को भारत में दस्तक देगा Vivo S2, 7050mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ होगी एंट्री; संभावित कीमत भी आई सामने
6 अगस्त को भारत में दस्तक देगा Vivo S2, 7050mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ होगी एंट्री; संभावित कीमत भी आई सामने
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
UPPSC में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, कई पदों पर निकली भर्ती; जानें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और फीस की पूरी जानकारी
UPPSC में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, कई पदों पर निकली भर्ती; जानें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और फीस की पूरी जानकारी
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय