न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बाड़मेर : बदमाशों की करतूत का शिकार हुई भाजपा नेता की कार, पेट्रोल डाल जलाई स्कार्पियों

बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने भाजपा नेता के घर के आगे खड़ी स्कार्पियो गाड़ी को आग के हवाले कर दिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 08 Jan 2021 5:03:01

बाड़मेर : बदमाशों की करतूत का शिकार हुई भाजपा नेता की कार, पेट्रोल डाल जलाई स्कार्पियों

बाड़मेर शहर के राय कॉलोनी इलाके में बुधवार की रात करीब सवा बारह बजे बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने भाजपा नेता के घर के आगे खड़ी स्कार्पियो गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद आग की लपेटे देख मालिक सहित आसपास के लोग आग पर काबू पाने में जुटे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में स्कार्पियों के आगे का हिस्सा पूरी तरह से जल गया।

कोतवाली थाने में रूपसिंह पुत्र हेमसिंह राजपूत निवासी चौहटन हाल निवासी राय कॉलोनी बाड़मेर शहर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 6 व 7 जनवरी की रात करीब 12.25 से 12.30 बजे उनकी स्कार्पियो गाड़ी के आगे के हिस्से में जोरदार आग लगी हुई थी। आग से गाड़ी का अगला हिस्सा बोनट, इंजन, वायरिंग जल गए। आग से करीब 2 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

6 जनवरी की रात 12 बजकर 30 मिनट 20 सैकंड पर एक बाइक पर दो बदमाश गाड़ी के पास आकर रुकते हैं। इसके बाद एक युवक नीचे उतरता है, हाथ में बोतल लिए हुए ढक्कन खोल गाड़ी के बोनट पर ज्वलंतशील पदार्थ डालता है। इसके बाद 12 बजकर 30 मिनट 32 सैकंड पर वापिस बाइक पर बैठ जाता है। 4 सैकंड बाद बाइक चालक तीली जलाकर गाड़ी के बोनट पर डालता है और आग भभक जाती है।

इसके बाद दोनों वाहन से निकल जाते हैं। ये पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद होता है। महज 20 सैकंड में पूरे घटनाक्रम को अंजाम देकर नकाबपोश बदमाश मौके से भाग जाते हैं। तस्वीरें रात के समय की होने से गाड़ी के नंबर साफ नजर नहीं आते है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है। गली के अन्य सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

यूक्रेन की स्टारलिंक सेवा पर अब भी रोक? ट्रंप ने मस्क को लेकर दिया बड़ा बयान

रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य

अमेरिका में हिमांशु भाऊ के साथ नीरज फरीदपुरिया भी गिरफ्तार, दोनों गैंगस्टर साथ रहकर चला रहे थे गिरोह

कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ पर शुभेंदु अधिकारी का बयान, बोले- मानवीय चूक से गई 19 लोगों की जान

ईरान को ट्रंप की नई धमकी, बोले- फिर शुरू कर सकते हैं ‘एपिक फ्यूरी’; तेहरान ने इंटरनेट केबल काटने की दी चेतावनी

दिल्ली: 1 नवंबर की रैली टालने की मांग, राहुल गांधी को व्यापारियों ने क्यों लिखी चिट्ठी?

‘उड़ता तीर’ की पहले दिन धीमी शुरुआत, फिर भी आयुष्मान खुराना की पोस्ट-कोविड फिल्मों में चौथे नंबर पर पहुंची

‘अबे ओ फिरंगी…’, प्रभास के इस डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘फौजी’ का टीजर

दूध वाली चाय की जगह सुबह पिएं आंवले की चाय, जानें इसे बनाने की आसान रेसिपी और फायदे

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

रात में सोते समय बालों को नुकसान पहुंचा सकती हैं ये 3 गलतियां, हेयर केयर के लिए अपनाएं सही तरीका

गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके

मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

आंवला, मूंगफली और लहसुन से तैयार करें मजेदार चटनी, ऊपर से लगाएं जीरा-हींग का तड़का, नोट कर लें रेसिपी