Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : लापता युवती का सच आया सामने, भागकर महाराष्ट्र में रचाई फेसबुक फ्रेंड लड़की से शादी

लड़की जयपुर से भागकर महाराष्ट्र चली गई हैं और उसने अपनी फेसबुक फ्रेंड लड़की से शादी रचा ली हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 31 Dec 2020 5:07:43

जयपुर : लापता युवती का सच आया सामने, भागकर महाराष्ट्र में रचाई फेसबुक फ्रेंड लड़की से शादी

18 दिसंबर को युवती के लापता होने के बाद परिजनों ने पुलिस कमिश्नरेट के नार्थ जिले में नाहरगढ़ थाना पुलिस को इसकी सूचना दी और लापता लड़की की जब पुलिस ने तलाश की तो सच सामने आया। जिसमें पाया गया कि लड़की जयपुर से भागकर महाराष्ट्र चली गई हैं और उसने अपनी फेसबुक फ्रेंड लड़की से शादी रचा ली हैं। लड़की ने बताया कि उसने अपनी फेसबुक फ्रेंड बनी लड़की से मंदिर में विधि विधान से शादी कर ली है। वे दोनों एक दूसरे को छोड़ने को तैयार नहीं हुई। तब पुलिस दोनों लड़कियों को जयपुर ले आई। अब पुलिस ने यहां लड़की को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।
ब्यूटी पार्लर में काम करती है जयपुर की लड़की, जिसके साथ भागी वो लड़की प्राइवेट कंपनी में जॉबनार्थ जिले के एडिशनल डीसीपी धर्मेंद्र सागर ने बताया कि जयपुर से भागने वाली युवती नाहरगढ़ इलाके में रहती है। यहीं पर एक ब्यूटी पार्लर में काम करती है। करीब एक साल पहले उसकी मुलाकात फेसबुक पर महाराष्ट्र में गढ़ चिरौली की रहने वाली एक लड़की से हुई थी। लगातार चैटिंग और वीडियो कॉल से उनके बीच दोस्ती गहरी हो गई जो कि प्यार में बदल गई। उन्होंने एक दूसरे के साथ शादी करने की प्लानिंग कर ली। इसके लिए गत 18 दिसंबर को महाराष्ट्र की रहने वाली लड़की जयपुर आई और यहां से लड़की को अपने साथ भगाकर महाराष्ट्र ले गई। वहां दोनों ने शादी कर ली। मोबाइल फोन नहीं था, इसलिए फेसबुक से मिला सुराग, तब महाराष्ट्र पहुंची पुलिस

जयपुर से लापता लड़की के परिजनों ने रिपोर्ट पर नाहरगढ़ थानाप्रभारी मुकेश खारड़िया ने पड़ताल शुरु की। लेकिन लड़की के पास मोबाइल फोन नहीं था। ऐसे में उसे तलाशना मुश्किल हो रहा था। तब छानबीन में सामने आया कि लापता हुई लड़की की महाराष्ट्र की लड़की से गहरी दोस्ती थी। उनकी चेटिंग भी मिली। तब सायबर सेल के कांस्टेबल मनोज कुमार व संजय कुमार की मदद से लड़की के महाराष्ट्र के गढ़ चिरौली में होने का पता चला। इसके बाद नाहरगढ़ थाने के हैडकांस्टेबल रामचंद्र व कांस्टेबल ओमप्रकाश को महाराष्ट्र भेजा। जहां पुलिस ने लड़की से संपर्क किया और उसे यहां जयपुर ले आ गए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

थोक महंगाई ने बढ़ाई चिंता, अक्टूबर में बढ़कर 12.29% पर पहुंची दर
थोक महंगाई ने बढ़ाई चिंता, अक्टूबर में बढ़कर 12.29% पर पहुंची दर
रेड बुल को FSSAI का नोटिस, 7 दिन में बताना होगा इसे एनर्जी ड्रिंक क्यों कहा जाए
रेड बुल को FSSAI का नोटिस, 7 दिन में बताना होगा इसे एनर्जी ड्रिंक क्यों कहा जाए
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
भारत समेत 10 देशों ने AI सुरक्षा समझौते पर किए हस्ताक्षर, चीन के साथ तकनीकी प्रतिस्पर्धा के बीच बड़ा कदम
भारत समेत 10 देशों ने AI सुरक्षा समझौते पर किए हस्ताक्षर, चीन के साथ तकनीकी प्रतिस्पर्धा के बीच बड़ा कदम
Tata Motors का शेयर 9% टूटा, निवेशकों को क्यों लगा झटका?
Tata Motors का शेयर 9% टूटा, निवेशकों को क्यों लगा झटका?
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology