न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : दो शातिरों ने फर्जी पुलिसकर्मी बन सेल्समेन के बैग से पार किए 3 लाख रुपए

शास्त्री नगर इलाके में दो शातिर ठगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक ट्रेडिंग कंपनी के सेल्समैन को झांसा देकर बैग में रखे तीन लाख रुपए चुरा लिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 29 Dec 2020 12:09:18

जयपुर : दो शातिरों ने फर्जी पुलिसकर्मी बन सेल्समेन के बैग से पार किए 3 लाख रुपए

शहर के शास्त्री नगर इलाके में दो शातिर ठगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक ट्रेडिंग कंपनी के सेल्समैन को झांसा देकर बैग में रखे तीन लाख रुपए चुरा लिए। वारदात के वक्त कलेक्शन एजेंट के पास बैग में 9 लाख रुपए रखे थे। लेकिन दोनों बदमाश छह लाख रुपए नहीं ले जा सके। मामले में पीड़ित ने शास्त्री नगर थाने में केस दर्ज करवाया है। फर्जी पुलिसकर्मी आए दोनों बदमाशों ने कोरोना के नियमों का हवाला देकर एजेंट को दो बार रुकवाया और बैग चेक करने के बहाने वारदात को अंजाम दिया।

ठगी की वारदात सांभर निवासी अब्दुल वहीद के साथ हुई। उसमें बताया कि वह एक कंपनी में सेल्समैन के पद पर कार्यरत है और कलेक्शन का काम देखता है। रविवार को वह अपनी फर्म के ग्राहकों से कलेक्शन करने निकला था। उसके पास बैग में करीब 9 लाख रुपए थे। इस बीच वह शास्त्री नगर इलाके में रहने वाले अपने रिश्तेदार के यहां भी गया था। देर शाम को वह अपनी दुकान के लिए रवाना हो गया। तब अंधेरा हो चुका था।

तभी कब्रिस्तान के पास सिविल ड्रेस में शास्त्री नगर थाने से कुछ ही दूरी पर दो युवक मिले। खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए कोरोना गाइडलाइन के नियमों का हवाला देते हुए कहा कि लॉकडाउन में अपराध बढ़ने से राहगीरों की तलाशी ली जा रही है। ऐसे में दोनों ठगों ने वहीद का बैग लेकर दो बार चेक किया और बैग में रखे तीन लाख रुपए चुरा लिए। इनमें दो हजार के 100 नोट एवं पांच सौ के 200 नोटों की गड्‌डी थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। ताकि वारदात का खुलासा हो सके। मामले में अब्दुल वहीद से भी गहनता से पूछताछ की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार

ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर

15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता

बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें

दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा

गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों

यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर

'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा

दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती