न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : पुलिस ने दो चेन स्नेचर के साथ पकड़ा एक खरीददार, सीसीटीवी से हुई पहचान

शहर के परकोटा इलाके में एक महिला की चेन छिनकर भागने वाले दो लुटेरों और उनसे चेन खरीदने वाले एक व्यक्ति को कोतवाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 06 Jan 2021 12:48:03

जयपुर : पुलिस ने दो चेन स्नेचर के साथ पकड़ा एक खरीददार, सीसीटीवी से हुई पहचान

शहर के परकोटा इलाके में एक महिला की चेन छिनकर भागने वाले दो लुटेरों और उनसे चेन खरीदने वाले एक व्यक्ति को कोतवाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई चेन और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है। वारदात के बाद नार्थ जिले की सायबर सेल व कोतवाली थाना पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले। तब बदमाशों का हुलिया सामने आया। इसके बाद सात दिन तक जांच करने के बाद गैंग के दोनों लुटेरे व खरीददार पुलिस गिरफ्त में आए।

डीसीपी (नार्थ) डॉ. राजीव पचार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रिजवान उर्फ रिज्जू (30) निवासी गुर्जर घाटी, आमेर रोड जयपुर और शहनवाज उर्फ डैनी (29) निवासी जेपी कॉलोनी, आमेर रोड ब्रह्मपुरी जयपुर है। ये दोनों गहरे दोस्त हैं और साथ मिलकर लूट की वारदात करते हैं। इनमें शहनवाज दिल्ली भाग गया था। उसे जयपुर आने पर पकड़ा। इसके बाद उसका साथी रिजवान और लूटी गई चेन खरीदने वाला लक्ष्मीनारायण भी नमक की मंडी स्थित उसके घर से पकड़ा गया।

एडिशनल डीसीपी धर्मेंद्र सागर ने बताया कि जयपुर शहर के किशनपोल बाजार स्थित सौखियों के रास्ते में रहने वाली लता शर्मा 29 दिसंबर को दोपहर 3:30 बजे गली से गुजर रही थी। तभी बाइक सवार शहनवाज और रिजवान आए। वे लता देवी के गले पर झपट्‌टा मारकर सोने की चेन तोड़कर ले गए। वारदात के बाद कोतवाली थानाप्रभारी प्रोबेशनर आरपीएस कल्पना वर्मा के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

तब सीसीटीवी फुटेज में दोनों लुटेरों का हुलिया व बाइक नंबर आया। इससे दोनों की पहचान हो गई। इसके बाद आरपीएस कल्पना वर्मा की अगुवाई में नार्थ जिले की सायबर सेल में प्रभारी कांस्टेबल मनोज कुमार ने शहनवाज पर सर्विलांस की मदद से निगरानी रखी। तब पुलिस को पता चला कि शहनवाज दिल्ली से जयपुर आ गया है। तब उसे चौगान स्टेडियम के पास धरदबोचा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

आजम खां और अखिलेश के बीच सब ठीक नहीं? ओपी राजभर के दावे से यूपी की सियासत में हलचल
आजम खां और अखिलेश के बीच सब ठीक नहीं? ओपी राजभर के दावे से यूपी की सियासत में हलचल
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
कांग्रेस ने सपा को सौंपी सीटों की सूची, आजम खां की सलाह से तय होंगे प्रत्याशी; अखिलेश ने रामपुर सीट पर सस्पेंस रखा
कांग्रेस ने सपा को सौंपी सीटों की सूची, आजम खां की सलाह से तय होंगे प्रत्याशी; अखिलेश ने रामपुर सीट पर सस्पेंस रखा
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद सामने आया वीडियो, शरीर पर दिखे चोटों के निशान
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद सामने आया वीडियो, शरीर पर दिखे चोटों के निशान
चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दोनों चुनाव आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव को लिखी चिट्ठी
चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दोनों चुनाव आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव को लिखी चिट्ठी
'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग
'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग
30 अक्टूबर को ही होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, दिल्ली पुलिस से मिली मंजूरी
30 अक्टूबर को ही होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, दिल्ली पुलिस से मिली मंजूरी
राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस का ‘फेल प्रोडक्ट’ हैं नेता प्रतिपक्ष
राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस का ‘फेल प्रोडक्ट’ हैं नेता प्रतिपक्ष
पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज
पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले
क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क
23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता