न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सीकर : फर्जी कोरोना जांच का कलेक्शन सेंटर चला रहे थे आरोपी, पता चलने के सवा माह बाद हुए गिरफ्तार

लैब चलाने वाले दोनों आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने मामले के खुलासे के सवा माह बाद गिरफ्तार कर लिया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 17 Dec 2020 1:37:51

सीकर : फर्जी कोरोना जांच का कलेक्शन सेंटर चला रहे थे आरोपी, पता चलने के सवा माह बाद हुए गिरफ्तार

इस कोरोनाकाल में कोरोना की जांच के कई प्राइवेट सेंटर भी बने हुए हैं। इसी का फायदा उठाते हुए सीकर में सालासर बस स्टैंड पर फर्जी कोरोना जांच का कलेक्शन सेंटर चलाया जा रहा था। लैब चलाने वाले दोनों आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने मामले के खुलासे के सवा माह बाद गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि उनके पास न कलेक्शन सेंटर खोलने की परमिशन थी और न ही उनके पास सैंपल लेने के लिए डिप्लोमा। कोतवाली पुलिस के मुताबिक मोहल्ला कारीगरान के मो सद्दीक और मो शाहिद ने लॉकडाउन में मजदूरी छूटने के बाद सालासर बस स्टैंड पर फर्जी कोरोना जांच का कलेक्शन सेंटर शुरू कर दिया।

सेंटर पर विदेश जाने वालों के सैंपल लेने लगे। जांच के एवज में 1800 से 2400 रुपए वसूलते थे। वे सेंटर पर आने वाले लोगों के सैंपल कलेक्ट करते और जयपुर भिजवा देते थे। सैंपल लेकर जांच के लिए जयपुर भिजवाते देते थे। वहां से रिपोर्ट मिलने के बाद लोगों को थमा देते थे। स्वास्थ्य विभाग ने 9 अक्टूबर को छापा मारकर दोनों पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया। बाद में दोनों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने मामला दर्ज कराया।

जयपुर निवासी दोस्त ने दिया था आइडिया, जयपुर के निजी हॉस्पिटल से कराई थी सांठगांठ

जयपुर निवासी दोस्त ने आरोपियों को रुपए कमाने का आइडिया दिया था। दोनों को सीकर शहर में कोरोना कलेक्शन सेंटर खोलने में मदद की। जयपुर के निजी हॉस्पिटल से भी सांठगांठ करवाई। ताकि वहां सैंपल की जांच करा सके। पुलिस दोस्त और निजी हॉस्पिटल की जानकारी जुटा रही है।

परिसर में चिपकाई चिठ्ठी भी फर्जी निकली

सालासर बस स्टैंड पर खोले कलेक्शन सेंटर पर जयपुर की सूर्यम डायग्नोस्टिक फर्म की चिठ्ठी चिपका रखी थी। जांच की तो यह चिठ्ठी भी फर्जी मिली। क्यूंकि जयपुर की सूर्यम डायग्नोस्टिक फर्म भी विदेश जाने वाले की कोरोना जांच के लिए अधिकृत नहीं थी।

स्वास्थ्य विभाग की भूमिका संदिग्ध, कार्रवाई के 3 दिन बाद मामले में मुकदमा दर्ज कराया था

कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों आरोपियों को कोतवाली पुलिस को सौंप दिया, लेकिन कोई शिकायत नही दी। पुलिस ने भी दोनों को छोड़ दिया। मामले को दैनिक भास्कर ने प्रमुखता से उठाया। इस तीन दिन बाद डिप्टी सीएमएचओ ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। कई दिनों तक डिप्टी सीएमएचओ और कार्रवाई करने वाली टीम के बयान नहीं हो पाए। इसलिए आरोपियों की गिरफ्तारी टलती रही। पुलिस ने बयान होने के बाद मामले की जांच शुरू की। बुधवार को दोनों की सीकर शहर से गिरफ्तार कर लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती