न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

झालावाड़ : न्याय के नाम पर अन्याय, छेड़छाड़ के आरोपी को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया

झालावाड़ के खानपुर क्षेत्र के एक गांव में ऐसा मामला सामने आया जहां न्याय के नाम पर अन्याय देखने को मिला।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 28 Dec 2020 1:04:10

झालावाड़ : न्याय के नाम पर अन्याय, छेड़छाड़ के आरोपी को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया

झालावाड़ के खानपुर क्षेत्र के एक गांव में ऐसा मामला सामने आया जहां न्याय के नाम पर अन्याय देखने को मिला। यहां एक व्यक्ति पर शनिवार रात घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ के आरोप थे जिसके चलते महिला के परिजनों ने रविवार सुबह आरोपी युवक से मारपीट की। उसे निर्वस्त्र कर जूते की माला पहनाकर गांव में घुमाया। सूचना पर पुलिस ने युवक को मुक्त कराया, साथ ही 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, महिला ने भी छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया है।

महिला ने रविवार सुबह सारोला थाने में रिपोर्ट दी कि शनिवार रात साढ़े 9 बजे वह घर में अकेली थी, तभी गांव के ही युवक ने उसके घर में घुसकर छेड़छाड़ की कोशिश की। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि महिला के परिजनों ने रविवार सुबह आराेपी को समझौते के लिए ढाबे पर बुलाया, वहां मारपीट कर निर्वस्त्र कर दिया और उसके हाथ पीछे बांध दिए। लाठी, लात-घूंसों से मारपीट करते रहे। उसके गले में जूते की माला डालकर पूरे गांव में घुमाया। मोबाइल से फोटो और वीडियो भी बनाया।

इसके बाद आरोपी उसे सरेराह मारपीट करते हुए गांव के तिराहे पर ले गए। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित युवक को छुड़ाकर चौकी पर लाई। यहां पीड़ित युवक की रिपोर्ट पर 8 आरोपियों भतरराज, बालचंद, रामलाल, राजेंद्र, पूरण, रामदयाल, राजाराम व सत्यनारायण के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सभ्य समाज में कानून हाथ में लेना और उसे अपनी मर्जी से सजा देना किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। न्यायपालिका ही सभी पक्षों को देखकर जो निर्णय करे, वही सर्वमान्य होता है। झालावाड़ के खानपुर क्षेत्र के एक गांव में जो मामला सामने आया है, वह हम सबके लिए शर्मनाक है। अपराधी कौन है, किसकी क्या गलती है और उसे क्या सजा मिलनी चाहिए, यह फैसला करने के लिए अदालत है।

पीड़ित ने रिपोर्ट में बताया कि वह मनरेगा में मेट है। महिला वहां मजदूरी करती है। उसने महिला को एक मोबाइल भी दिया। यह बात उसके पति को मालूम हो गई। उसे शक था कि उनके बीच प्रेम संबंध है।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1350 से ज्यादा और निफ्टी 400 से अधिक अंक लुढ़का; कई दिग्गज शेयरों में नुकसान
शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1350 से ज्यादा और निफ्टी 400 से अधिक अंक लुढ़का; कई दिग्गज शेयरों में नुकसान
मिडिल ईस्ट संघर्ष पर राहुल गांधी का हमला, बोले—भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा असर, US ट्रेड डील पर भी उठाए सवाल
मिडिल ईस्ट संघर्ष पर राहुल गांधी का हमला, बोले—भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा असर, US ट्रेड डील पर भी उठाए सवाल
दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को हाई कोर्ट का नोटिस, 16 मार्च को अगली सुनवाई
दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को हाई कोर्ट का नोटिस, 16 मार्च को अगली सुनवाई
Samsung ने पेश किया iPhone जैसा नया प्राइवेसी फीचर, स्मार्टफोन रहेगा पूरी तरह सुरक्षित
Samsung ने पेश किया iPhone जैसा नया प्राइवेसी फीचर, स्मार्टफोन रहेगा पूरी तरह सुरक्षित
‘द केरल स्टोरी 2’ ने दूसरे मंडे भी मचाया धमाल, जानें 11 दिनों में कितनी हुई कमाई
‘द केरल स्टोरी 2’ ने दूसरे मंडे भी मचाया धमाल, जानें 11 दिनों में कितनी हुई कमाई
BSNL ने यूजर्स के लिए पेश किया खास ऑफर, इस सस्ते प्लान में मिलेगी 14 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी
BSNL ने यूजर्स के लिए पेश किया खास ऑफर, इस सस्ते प्लान में मिलेगी 14 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी
पैरों में भारीपन क्यों होता है? जानें इसके कारण और दर्द-थकान से राहत पाने के आसान उपाय
पैरों में भारीपन क्यों होता है? जानें इसके कारण और दर्द-थकान से राहत पाने के आसान उपाय
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच LPG को लेकर बड़ा फैसला, सरकार ने सिलेंडर बुकिंग का समय बढ़ाया
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच LPG को लेकर बड़ा फैसला, सरकार ने सिलेंडर बुकिंग का समय बढ़ाया
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की विदेश यात्रा पर रोक की मांग, आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दी अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की विदेश यात्रा पर रोक की मांग, आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दी अर्जी
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल के साथ रचाई सगाई, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर दी खुशखबरी
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल के साथ रचाई सगाई, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर दी खुशखबरी
Apple के फोल्डेबल iPhone को लेकर नया लीक, CAD रेंडर्स से सामने आया डिजाइन और कैमरा डिटेल
Apple के फोल्डेबल iPhone को लेकर नया लीक, CAD रेंडर्स से सामने आया डिजाइन और कैमरा डिटेल
Samsung Galaxy M17e 5G की लॉन्च डेट तय, 17 मार्च को भारत में एंट्री; कंपनी ने बताए कई खास फीचर्स
Samsung Galaxy M17e 5G की लॉन्च डेट तय, 17 मार्च को भारत में एंट्री; कंपनी ने बताए कई खास फीचर्स
टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मैदान पर दिखा हार्दिक पांड्या का रोमांटिक अंदाज, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने किया किस
टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मैदान पर दिखा हार्दिक पांड्या का रोमांटिक अंदाज, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने किया किस
IDBI बैंक में बंपर वैकेंसी, 1200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई
IDBI बैंक में बंपर वैकेंसी, 1200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई