न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सेना का फेक एनकाउंटर / जिन तीन लड़कों का 18 जुलाई को आतंकी मानकर कश्मीर में एनकाउंटर किया वो निकले मजदूर, अब होंगी जांच

सेना ने कश्मीर के शोपियां में पिछले महीने की 18 तारीख को जिन तीन आतंकियों का एनकाउंटर किया वो राजौरी के रहने वाले मजदूर निकले।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 10 Aug 2020 11:34:47

सेना का फेक एनकाउंटर / जिन तीन लड़कों का 18 जुलाई को आतंकी मानकर कश्मीर में एनकाउंटर किया वो निकले मजदूर, अब होंगी जांच

सेना ने कश्मीर के शोपियां में पिछले महीने की 18 तारीख को जिन तीन आतंकियों का एनकाउंटर किया वो राजौरी के रहने वाले मजदूर निकले। एनकाउंटर के 21 दिन के बाद मारे गए तीनों लड़कों के परिवार वाले सामने आए हैं और उनका कहना है कि जिन तीन लोगों को आतंकवादी बताकर मार डाला गया वो उनके बच्चे हैं जो राजौरी के रहने वाले हैं और मजदूरी करने कश्मीर के शोपियां गए थे। पुलिस के मुताबिक, इस ऑपरेशन के पहले इनपुट सेना को मिला था और सेना ने ही एनकाउंटर शुरू किया। जबकि सेना का कहना है कि ये फेक एनकाउंटर नहीं था और सेना इसकी जांच कर रही है।

18 जुलाई को हर एनकाउंटर के बाद स्टेटमेंट जारी करने वाली जम्मू कश्मीर पुलिस ने इस एनकाउंटर के बाद भी एक स्टेटमेंट जारी किया और कहा- सेना की 62 राष्ट्रीय राइफल्स के इनपुट के आधार पर शोपियां के अमिशपोरा गांव में आतंकियों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी। जहां एक ऑपरेशन चलाया गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने सेना के लोगों पर फायरिंग की और एनकाउंटर शुरू हो गया। बाद में पुलिस और सीआरपीएफ भी एनकाउंटर में शामिल हो गए। मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए जिनकी पहचान नहीं हो पाई है। एनकाउंटर वाली जगह से हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ है।

पुलिस के मुताबिक, मेडिकल जांच के बाद उन तीनों को बारामुला में दफन कर दिया जाएगा। यदि कोई परिवार शव की मांग करता है तो शव दफन करते वक्त वो मौजूद रह सकते हैं। हर एनकाउंटर के बाद बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने इस एनकाउंटर के बाद कोई बयान नहीं दिया। हालांकि, सेना ने इसके अगले दिन एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। ये कहते हुए कि आतंकवादियों के पास से हथियार मिले हैं। कश्मीर की 15 कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू ने तो ये तक कहा कि ये असल एनकाउंटर है और कुछ परिवार आतंकियों का शव मांगने सामने भी आए हैं।

सेना ने शुरू की जांच

22 दिन बाद 10 अगस्त को सेना ने इस एनकाउंटर की जांच शुरू कर दी है, ये पता करने की कहीं ये एनकाउंटर सच में फेक तो नहीं था। वहीं, उन तीन लड़कों के परिवारों ने बाकायदा तस्वीरें जारी की हैं। परिवार ने जो तस्वीरें जारी की हैं, उनमें ये तीनों लड़के एनकाउंटर में मारे गए आतंकियों से काफी मिल रहे हैं। सेना के मुताबिक, उन्हें 18 जुलाई के शोपियां एनकाउंटर से जुड़े सोशल मीडिया इनपुट मिले हैं। सेना ने ये भी कहा है कि उन तीनों आतंकवादियों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है और उनके शव दफन कर दिए गए हैं। फिलहाल जांच जारी है और माना जा रहा है कि इनके डीएनए टेस्ट करवाए जाएंगे।

जिन तीन मजदूरों की तस्वीर सामने आई है वो राजौरी के रहने वाले थे और 21 दिन से उनका अपने परिवार के साथ राजौरी संपर्क नहीं हो पाया था। उनके नाम इम्तियाज अहमद, अबरार और अबरार अहमद है।परिवार का कहना है कि उनके बेटे मजदूरी करने कश्मीर गए थे। और उनसे 16 जुलाई के बाद से बात नहीं हो पाई।

21 दिन बाद किसी ने उन्हें 18 जुलाई की तस्वीर दिखाई, जिसमें तीन आतंकवादियों को मारा गया था। तस्वीर में हमने अपने बेटे को पहचाना। फिलहाल उन्होंने राजौरी प्रशासन से कश्मीर जाने देने की इजाजत मांगी है।

गौरतलब है कि सेना ने कश्मीर के माच्छिल सेक्टर में 2010 में एक फेक एनकाउंटर में तीन लोगों को मार डाला था, जिसके बाद घाटी के हालात बेहद ज्यादा खराब हो गए थे। इसके बाद कई महीनों तक कर्फ्यू लगाना पड़ा था और 100 से ज्यादा लोगों की पत्थरबाजी और प्रदर्शन करते जान गई थी। वहीं इससे पहले 2000 में पथरी-बल में पांच नागरिकों की फेक एनकाउंटर में मौत हो गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री