न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बांसवाडा : पश्च्याताप या डर, दिन को चुराए मुकुट रात को फिर से मंदिर छोड़ गया चोर

भक्त बनकर दर्शन करने आए चोर ने दिनदहाड़े चांदी के दो मुकुट और हनुमानजी की मूर्ति के पास रखा कलजी पान चुरा लिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 29 Dec 2020 3:40:32

बांसवाडा : पश्च्याताप या डर, दिन को चुराए मुकुट रात को फिर से मंदिर छोड़ गया चोर

तलवाड़ा के श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर में दिनदहाड़े चांदी के दो मुकुट चोरी का मामलाकस्बे में श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर में साेमवार काे सुबह 10.45 से 11.15 बजे भक्त बनकर दर्शन करने आए चोर ने दिनदहाड़े चांदी के दो मुकुट और हनुमानजी की मूर्ति के पास रखा कलजी पान चुरा लिया। इसके बाद रात करीब 11 बजे चोर ने मुकुट और कलजी पान वापस मंदिर में छाेड़ गया।

चोर ने पहले सूर्य भगवान के दर्शन किए। जिसके बाद मंदिर परिसर में चारों तरफ घुमा। बाहर पुजारी एवं अन्य भक्त भी मौजूद थे। उक्त संदिग्ध ने मंदिर में राम दरबार में मौका पाकर अंदर प्रवेश किया और भगवान श्री राम एवं हनुमानजी की मूर्ति से मुकुट और मूर्ति के पास रखा कलजी पान ले गया। जबकि लक्ष्मण एवं मां सीता की मूर्ति के मुकुट को हाथ नहीं लगाया है।

यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दोपहर में पुजारी जब मंदिर के पट बंद करने वहां आया तो वारदात का पता चला। पुजारी की सूचना पर तुरंत मंदिर समिति के पदाधिकारियों को दी। सूचना पर तलवाड़ा चौकी प्रभारी दिग्विजय सिंह, अनिल कुमार आदि पहुंचे वारदात की जानकारी ली। समिति के पदाधिकारियों द्वारा पुलिस को दी रिपोर्ट के अनुसार भगवान श्रीराम के चांदी के मुकुट का वजन 209 ग्राम और हनुमानजी के मुकुट का वजन 53 ग्राम और कलजी पान 27 ग्राम था। सूचना पर सदर थाना सीआई रोहित कुमार भी मौके पर पहुंचे और वारदात की जानकारी ली।

12 घंटे बाद ही दाेनाें मुकुट और कलजी पान वापस मंदिर में छाेड़ा

वारदात के करीब 12 घंटे बाद ही चोर ने दाेनाें मुकुट और कलजी पान को एक कपड़े में बांधकर वापस मंदिर में रख दिया। मंदिर के पुजारी कल्पेश ने बताया कि साेमवार रात को ही करीब 11 बजे दाेनाें मुकुट और कलजी पान जाे कपड़े के थैले में बंधे थे, उन्हें मंदिर के एक तरफ की दीवार से मंदिर परिसर में फेंक गए। मंदिर में रात को दो चौकीदार थे। एक चौकीदार मंदिर के अंदर और एक बाहर की तरफ था। मंदिर परिसर में अंदर की तरफ कुछ गिरने की आवाज सुनकर चौकीदार वहां पहुंचा तो कपड़े में मुकुट बंधे थे। उसने पुजारी को सूचना दी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती