न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर : सिर्फ 8 घंटे में पकड़ा गया एटीएम तोड़ने का प्रयास करने वाला बदमाश

एक बदमाश ने शनिवार अलसुबह बैंक ऑफ बड़ौदा के एक एटीएम को तोड़कर चोरी का असफल प्रयास किया। इसकी रिपोर्ट पर हरकत में आई पुलिस टीम ने महज 8 घंटे में ही शातिर को गिरफ्तार कर लिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 24 Jan 2021 2:59:21

जोधपुर : सिर्फ 8 घंटे में पकड़ा गया एटीएम तोड़ने का प्रयास करने वाला बदमाश

महामंदिर थाना क्षेत्र की बीजेएस कॉलोनी में एक बदमाश ने शनिवार अलसुबह बैंक ऑफ बड़ौदा के एक एटीएम को तोड़कर चोरी का असफल प्रयास किया। इसकी रिपोर्ट पर हरकत में आई पुलिस टीम ने महज 8 घंटे में ही शातिर को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा की बीजेएस शाखा के सहायक प्रबंधक रोहित भाटी की ओर से रिपोर्ट दी गई।

इसमें बताया कि शनिवार अलसुबह 5:30 से 5:55 बजे के बीच बैंक के बीजेएस शाखा के एटीएम में किसी ने चोरी का प्रयास किया और एटीएम में तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इस संबंध में प्रकरण दर्ज कर विशेष टीम गठित की गई। इसमें थानाधिकारी सिहाग के साथ एएसआई नेमीचंद, हैड कांस्टेबल रामलाल, कांस्टेबल ओमप्रकाश व महिपालसिंह को शामिल किया गया।

टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और बदमाश की पहचान के प्रयास शुरू किए। फिर डांगियावास थानांतर्गत जालेली फौजदारान हाल आरटीओ ऑफिस इलाके में रामदेव मंदिर ट्यूबवैल निवासी महेंद्र विश्नोई पुत्र कालूराम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि बदमाश महेंद्र के खिलाफ भीलवाड़ा के गुलाबपुरा में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज है। पुलिस उससे पूछताछ कर अन्य वारदातों के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है।

लोअर में छुपाया था सरिया, 2 मशीनें तोड़ने का प्रयास

एटीएम चैंबर में लगे सीसीटीवी फुटेज में सामने आया कि बदमाश ऊन की काली टोपी और मुंह पर कपड़ा बांधकर भीतर घुसा था। कुछ देर यहां लगे दोनों एटीएम-सीडीएम को हर एंगल से देखता रहा और फिर उसने लोअर में छुपाकर लाया सरिया बाहर निकाला और दोनों एटीएम तोड़ने की कोशिश की, लेकिन असफल रहा। एक मशीन की स्क्रीन का हिस्सा क्षतिग्रस्त कर दिया और इसमें लगने वाला पेपर रोल व सर्किट नष्ट हो गया। फिर नाकाम होने पर वहां से खिसक गया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती