न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोटा : चाकू की नोंक पर पुराने नौकर ने की लूटपाट, चिल्लाने पर पुलिस और पड़ोसियों ने धरदबोचा

एक बदमाश ने बुजुर्ग दम्पति के घर में घुसकर चाकू की नोंक पर लूटपाट की। बुजुर्ग महिला ने हिम्मत दिखाते हुए मौका पाकर छत पर जाकर जोर-जोर से घर में चोर आ गया चिल्लाने लगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 06 Jan 2021 1:16:41

कोटा : चाकू की नोंक पर पुराने नौकर ने की लूटपाट, चिल्लाने पर पुलिस और पड़ोसियों ने धरदबोचा

शहर में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे है। बदमाश घर में घुसकर वारदात को अंजाम देने लगे है। शहर के विज्ञान नगर इलाके में मंगलवार रात ऐसा ही मामला सामने आया। एक बदमाश ने बुजुर्ग दम्पति के घर में घुसकर चाकू की नोंक पर लूटपाट की। बुजुर्ग महिला ने हिम्मत दिखाते हुए मौका पाकर छत पर जाकर जोर-जोर से घर में चोर आ गया चिल्लाने लगी। चिल्लाने की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों और पुलिस की सजगता से बदमाश को घर के बाहर पार्क में दबोच लिया । बदमाश, बुजुर्ग दम्पति के घर चार साल पहले नौकर रह चुका है।

जानकारी के मुताबिक टैक्स बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ सीए सुरेश सोमानी का विज्ञान नगर मेन रोड पर मकान है। रात करीब नौ बजे एक व्यक्ति ने बेल बजाई। सोमानी ने गेट खोल दिया। गेट खोलते ही बदमाश तेजी से अंदर घुस गया और सोमानी के धक्का देकर गिरा दिया। चिल्लाने पर चाकू मारने की धमकी दी। हल्ला सुनकर सोमानी की पत्नी आई तो उन्हेंं भी चाकू की नोंक पर रसोई में ले गया। ओर चुपचाप बैठने को कहा। बदमाश ने अलमारी की चाबियां मांगी। ये सब देखकर बुजुर्ग दम्पती घबरा गए।

उन्होंने अलमारी की चाबी बदमाश को दे दी। बदमाश ने अलमारी में रखे करीब 5 हजार रुपए लूट लिए और गहनों के बारे में पूछने लगा। मौका देखकर सोमानी की पत्नी छत के ऊपर चली गई और चिल्लाने लगी। इससे मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। ओर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर आ गए। इधर हड़बड़ी में बदमाश घर के निकलकर पार्क में भाग गया। पुलिस ओर लोगों ने घेरकर उसे पकड़ लिया।

आरोपी युवक देवेन्द्र (30 ) ग्राम बड़ावदा तहसील चाचौड़ा जिला गुना मध्यप्रदेश का निवासी है। युवक उनके यहां चार साल पहले नौकर रह चुका है। आरोपी युवक ने शहर दो-तीन वारदातों को भी अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

आजम खां और अखिलेश के बीच सब ठीक नहीं? ओपी राजभर के दावे से यूपी की सियासत में हलचल
आजम खां और अखिलेश के बीच सब ठीक नहीं? ओपी राजभर के दावे से यूपी की सियासत में हलचल
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
कांग्रेस ने सपा को सौंपी सीटों की सूची, आजम खां की सलाह से तय होंगे प्रत्याशी; अखिलेश ने रामपुर सीट पर सस्पेंस रखा
कांग्रेस ने सपा को सौंपी सीटों की सूची, आजम खां की सलाह से तय होंगे प्रत्याशी; अखिलेश ने रामपुर सीट पर सस्पेंस रखा
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद सामने आया वीडियो, शरीर पर दिखे चोटों के निशान
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद सामने आया वीडियो, शरीर पर दिखे चोटों के निशान
चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दोनों चुनाव आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव को लिखी चिट्ठी
चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दोनों चुनाव आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव को लिखी चिट्ठी
'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग
'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग
30 अक्टूबर को ही होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, दिल्ली पुलिस से मिली मंजूरी
30 अक्टूबर को ही होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, दिल्ली पुलिस से मिली मंजूरी
राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस का ‘फेल प्रोडक्ट’ हैं नेता प्रतिपक्ष
राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस का ‘फेल प्रोडक्ट’ हैं नेता प्रतिपक्ष
पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज
पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले
क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क
23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता