न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बाड़मेर : तेज रफ्तार बनी तीन लोगों की मौत का कारण, कुत्ते को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा

हादसे में पजेरो कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई और दो जने गंभीर घायल हो गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 27 Dec 2020 12:13:38

बाड़मेर : तेज रफ्तार बनी तीन लोगों की मौत का कारण, कुत्ते को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा

गुजरात के डीसा से मांडवला स्थित जहाज मंदिर का दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी जालोर जिले के बागरा थाना क्षेत्र के धानपुर सरहद में अचानक कुत्ता आगे आ जाने से अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर पेड़ व दीवार से जा टकराई। हादसे में पजेरो कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई और दो जने गंभीर घायल हो गए। चालक को मामूली चोटें पहुंची। घटना की सूचना पर बागरा पुलिस ने मौके पर पहुंच एवं घायलों व मृतकों के शव को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां दो जनों की हालात गंभीर होने पर गुजरात के डीसा रेफर कर दिया।

हादसे में डीसा के गांधी चौक राजपुरा निवासी भरत भाई (62) पुत्र अमृतलाल कोठारी जैन, बी. रोड सरदारपुरा जोधपुर हाल मारुति पार्क डीसा निवासी राकेश (42) पुत्र अशोक भाई धारीवाल जैन व सुखरामदास की गली बाड़मेर हाल चंदन सोसायटी डीसा निवासी विमल भाई उर्फ धनपतराज (44) केवलचंद बोथरा जैन की मौके पर मौत हो गई। हादसे में बाड़मेर के कल्याणपुरा हाल किशोर बाग निवासी अरविंद भाई (37) पुत्र जगदीश व बाड़मेर हाल डीसा निवासी भूराभाई (35) पुत्र मूलचंद जैन गंभीर घायल होने पर डीसा रेफर किया गया। वहीं चालक धानेरा के सराल निवासी सुरेश (29) पुत्र मफाभाई कलबी के मामूली चोटें पहुंची, जिनको जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।

बागरा से जालोर की तरफ यह लग्जरी गाड़ी आ रही थी, धानपुर स्टेशन से करीब 1 किमी जालोर की तरफ आ गए। गाड़ी करीब 100 से 120 की गति से चल रही थी। अचानक सीधी सड़क पर गाड़ी के आगे कुता आ गया। कुता आगे आते ही गाड़ी अनियंत्रित हो गई। मात्र 3 सैकंड में ही सड़क से नीचे उतरकर पेड़ व दीवार से जा टकराई। सड़क से तेज गति के साथ वाहन नीचे उतरा तो धूल का गुबार फैल गया एवं पेड़ से टकराते समय जोरदार धमाका हो गया।

मूल बाड़मेर के निवासी विमल बोथरा व राकेश धारीवाल बीते कई सालों से डीसा में रहते थे। शनिवार सुबह मित्रों के साथ जहाज मंदिर दर्शन के लिए रवाना हुए थे। दर्शन से पहले हादसे में तीनों मित्रों की मौत हो गई। विमल व राकेश का डीसा में करोड़ों का कारोबार है। दोनों सामाजिक सरोकार के कार्यों से जुड़े रहे।धर्म के प्रति गहरी आस्था थी।

हादसे के समय गाड़ी धानेरा के सराल निवासी सुरेश चौधरी चला रहे थे। हादसे में मामूली चोटें उनको आई। अस्पताल में भर्ती होने के बाद सुरेश ने बताया कि 100 की गति से मैं गाड़ी चला रहा था। चालक व भरत भाई आगे एवं तीन जने बीच की सीट एवं 1 व्यक्ति पीछे बैठा था। अचानक सड़क पर कुता आ गया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1350 से ज्यादा और निफ्टी 400 से अधिक अंक लुढ़का; कई दिग्गज शेयरों में नुकसान
शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1350 से ज्यादा और निफ्टी 400 से अधिक अंक लुढ़का; कई दिग्गज शेयरों में नुकसान
मिडिल ईस्ट संघर्ष पर राहुल गांधी का हमला, बोले—भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा असर, US ट्रेड डील पर भी उठाए सवाल
मिडिल ईस्ट संघर्ष पर राहुल गांधी का हमला, बोले—भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा असर, US ट्रेड डील पर भी उठाए सवाल
दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को हाई कोर्ट का नोटिस, 16 मार्च को अगली सुनवाई
दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को हाई कोर्ट का नोटिस, 16 मार्च को अगली सुनवाई
Samsung ने पेश किया iPhone जैसा नया प्राइवेसी फीचर, स्मार्टफोन रहेगा पूरी तरह सुरक्षित
Samsung ने पेश किया iPhone जैसा नया प्राइवेसी फीचर, स्मार्टफोन रहेगा पूरी तरह सुरक्षित
‘द केरल स्टोरी 2’ ने दूसरे मंडे भी मचाया धमाल, जानें 11 दिनों में कितनी हुई कमाई
‘द केरल स्टोरी 2’ ने दूसरे मंडे भी मचाया धमाल, जानें 11 दिनों में कितनी हुई कमाई
BSNL ने यूजर्स के लिए पेश किया खास ऑफर, इस सस्ते प्लान में मिलेगी 14 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी
BSNL ने यूजर्स के लिए पेश किया खास ऑफर, इस सस्ते प्लान में मिलेगी 14 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी
पैरों में भारीपन क्यों होता है? जानें इसके कारण और दर्द-थकान से राहत पाने के आसान उपाय
पैरों में भारीपन क्यों होता है? जानें इसके कारण और दर्द-थकान से राहत पाने के आसान उपाय
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच LPG को लेकर बड़ा फैसला, सरकार ने सिलेंडर बुकिंग का समय बढ़ाया
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच LPG को लेकर बड़ा फैसला, सरकार ने सिलेंडर बुकिंग का समय बढ़ाया
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की विदेश यात्रा पर रोक की मांग, आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दी अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की विदेश यात्रा पर रोक की मांग, आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दी अर्जी
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल के साथ रचाई सगाई, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर दी खुशखबरी
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल के साथ रचाई सगाई, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर दी खुशखबरी
Apple के फोल्डेबल iPhone को लेकर नया लीक, CAD रेंडर्स से सामने आया डिजाइन और कैमरा डिटेल
Apple के फोल्डेबल iPhone को लेकर नया लीक, CAD रेंडर्स से सामने आया डिजाइन और कैमरा डिटेल
Samsung Galaxy M17e 5G की लॉन्च डेट तय, 17 मार्च को भारत में एंट्री; कंपनी ने बताए कई खास फीचर्स
Samsung Galaxy M17e 5G की लॉन्च डेट तय, 17 मार्च को भारत में एंट्री; कंपनी ने बताए कई खास फीचर्स
टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मैदान पर दिखा हार्दिक पांड्या का रोमांटिक अंदाज, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने किया किस
टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मैदान पर दिखा हार्दिक पांड्या का रोमांटिक अंदाज, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने किया किस
IDBI बैंक में बंपर वैकेंसी, 1200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई
IDBI बैंक में बंपर वैकेंसी, 1200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई