न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर : 6 दिन बाद मिला कैप्टन अंकित गुप्ता का शव, फंसा था तलहटी में पत्थरों के बीच

आखिरकार 6 दिन बाद अब कमांडो कैप्टन अंकित गुप्ता का शव मंगलवार को तखतसागर जलाशय में मिला गया हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 12 Jan 2021 5:08:05

जोधपुर : 6 दिन बाद मिला कैप्टन अंकित गुप्ता का शव, फंसा था तलहटी में पत्थरों के बीच

सेना के अभ्यास के दौरान कुछ दिनों पहले एक कमांडो के साथ हादसा हो गया था जो पानी में कूदने के बाद लापता हो गया था। आखिरकार 6 दिन बाद अब कमांडो कैप्टन अंकित गुप्ता का शव मंगलवार को तखतसागर जलाशय में मिला गया हैं। शव तलहटी में पत्थरों के बीच फंसा हुआ था। कैप्टन अंकित गुप्ता की खोज के लिए सेना ने देशभर से अपने विशेषज्ञों, गोताखोरों व कमांडो को बुला रखा था। छठे दिन दोपहर बाद उनका शव तखतसागर की गहराई में एक स्थान पर फंसा हुआ मिला। शव पत्थरों के बीच अटक गया था। इस कारण ऊपर नहीं आ पा रहा था। सेना ने फिलहाल इस बारे में कुछ भी जानकारी शेयर करने से इंकार कर दिया है।

कैप्टन अंकित के शव को यहां से सीधे सेना अस्पताल ले जाया जा रहा है। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। उन्हें भी सेना अस्पताल ले जाया जा रहा है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उनका दाह संस्कार जोधपुर में किया जाएगा या गुरुग्राम में। परिजनों की इच्छा के अनुसार सेना फैसला करेगी।

6 दिन पहले एक अभ्यास के दौरान हेलिकॉप्टर से कूद तखतसागर की गहराइयों में गायब हुए कैप्टन अंकित को खोज पाना बेहद जटिल हो गया था। सेना के कई विशेषज्ञ लगातार 51 फीट तक पानी से भरे तखतसागर में उनकी खोज में जुटे थे। सर्च ऑपरेशन से जुड़े लोगों का मानना है कि पानी में डूबा कोई व्यक्ति अमूमन तीसरे दिन तक हर हालत में ऊपर आ जाता है। लेकिन कैप्टन अंकित के मामले में ऐसा नहीं हो पाया। उनका तर्क है कि कैप्टन ने पानी में कूदते समय सेना की मजबूत जैकेट व वर्दी पहन रखी थी। वर्दी की यह मजबूती उनके शरीर को ऊपर लाने में बाधक बनी हुई है। और उनका यह तर्क सही साबित भी हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल

चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय

Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स

दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा

मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों

यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर

'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा

दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती