न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अनलॉक 1-फेज 2 / कानपुर में आज से नहीं खुलेंगे धार्मिक स्थल, 10 जून की बैठक के बाद होगा फैसला

कानपुर में भी मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे और चर्च आज 8 जून से नहीं खुलेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 08 Jun 2020 11:42:51

अनलॉक 1-फेज 2 / कानपुर में आज से नहीं खुलेंगे धार्मिक स्थल, 10 जून की बैठक के बाद होगा फैसला

उत्तर प्रदेश में अनलॉक की आज से बड़ी शुरुआत हो रही है। कंटेनमेंट जोन को छोड़कर राज्यभर में धार्मिक स्थल 75 दिन बाद आम लोगों के लिए खुलने जा रहे हैं। ये 25 मार्च को पहले लॉकडाउन के समय से बंद थे। शॉपिंग मॉल्स, होटल्स और रेस्टोरेंट्स भी खुलेंगे। 75 दिनों से बंद चल रहे धर्मस्थलों को आज से खुलने की छूट है। इसके मद्देनजर अयोध्या, काशी, मथुरा, प्रयागराज आदि जिलों में स्थित बड़े मंदिरों सैनिटाइजेशन, सुरक्षा घेरा बनाने समेत अन्य एहतियाती कदम उठाए गए। हालांकि, कहीं आज तो कहीं कल से मंदिर आम श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे। अयोध्या में आज से मंदिर खुल जाएंगे। वहीं, काशी में मंगलवार को मंदिरों में दर्शन-पूजन शुरू होगा। मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान के अलावा अन्य मंदिर अभी नहीं खुलेंगे। मिर्जापुर में विंध्याचल मंदिर में पंडा समाज की आज प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक है। इसके बाद निर्णय लिया जाएगा कि, कब मंदिर खोला जाए। वहीं, लखनऊ में मस्जिदों को भी खोल दिया गया है।

धार्मिक स्थल खोलने पर अभी भी संशय

वहीं, कानपुर में भी मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे और चर्च आज 8 जून से नहीं खुलेंगे। अभी इनको खोलने को लेकर संशय बना हुआ है। रविवार को कलेक्ट्रेट में सभी धर्म गुरुओं के साथ प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक हुई जिसमें सभी को प्रदेश सरकार की तरफ से धार्मिक स्थलों को खोलने वाली गाइड लाइन की प्रतियां दी गईं। सभी से कहा गया कि इस गाइडलाइन के अनुसार ही धार्मिक स्थलों को खोला जाएगा। इसलिए जरूरी है कि सभी धर्मगुरु और धार्मिक स्थलों के संचालक इस गाइडलाइन को गंभीरता से पढ़ें और उस पर अमल कराने की सौ फीसदी व्यवस्था करें। इस काम में स्थानीय पुलिस और क्षेत्र के एसीएम भी सहयोग करेंगे। ऐसे में डीएम डॉ। ब्रह्मदेव राम तिवारी के नेतृत्व संत महात्माओं, शहर काजी, गुरुद्वारे और चर्च के प्रमुख लोगों और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बुधवार 10 जून को दोबारा बैठक होगी। इसके बाद तय किया जाएगा कि धार्मिक स्थलों को अभी खोला जाए या नहीं। यदि उसमें सब कुछ ठीक रहा तो धार्मिक स्थलों को 11 जून से खोलने की अनुमति मिल सकती है।

ये है गाइडलाइन

- 5 से अधिक श्रद्धालु न हों।
- प्रवेशद्वार पर भक्तों के हाथों को सैनिटाइज किया जाए एवं इन्फ्रारेड - थर्मामीटर की भी व्यवस्था की जाए।
- बिना लक्षण वाले व्यक्तियों को मंदिर परिसर में आने की मिलेगी अनुमति।
- सभी प्रवेश करने वाले व्यक्तियों को फेसकवर/ मास्क का प्रयोग करना अनिवार्य होगा।
- व्यक्तियों को विभिन्न समूहों में विभाजित करते हुए परिसर में प्रवेश करने की व्यवस्था की जाए जिससे भीड़ न लगे।
-जूते,चप्पलों को अपने वाहन इत्यादि में ही उतारकर रखना अपेक्षित होगा।
- परिसरों के बाहर पार्किंगस्थलों पर सोशल - डिस्टेंन्सिग का अनुपालन कराया जाए।
- पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम, माइक से सभी व्यक्तियों को कोविड -19 संक्रमण से बचाव के बारे में जागरूक करें।
- परिसर के बाहर स्थित किसी भी प्रकार की दुकान, स्टॉल, कैफेटेरिया पर सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करना होगा।
- सोशल - डिस्टेंन्सिग के पालन के लिए मंदिर परिसरों में व्यक्तियों के लाइन में खड़े होने के लिए स्पष्ट दृश्य निशान / चिन्ह अंकित करना होगा।
- प्रवेश एवं निकास की यथासंभव अलग - अलग व्यवस्था की जाए।

बता दे, उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। बीते 24 घंटे में 433 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक राज्य में 10 हजार 536 लोग संक्रमित हो चुके हैं। एक दिन में सात और लोगों की जान गई है। मेरठ में 3, आगरा में 2 व लखनऊ, कानपुर में एक-एक की जान गई। अब तक कुल 275 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आकर असमय मौत का शिकार हो चुके हैं। हालांकि, इस अवधि में 278 मरीज स्वस्थ भी हुए। अभी तक 59% (6 हजार 185) रोगी ठीक हो चुके हैं। लेकिन 4 हजार 76 का इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका