न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रिया के चैट से ड्रग्स कनेक्शन का खुलासा, सुशांत की बहन बोली - CBI को लेना चाहिए तुरंत एक्शन

रिया चक्रवर्ती की ड्रग्स चैट सामने आने के बाद सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने ट्वीट किया है। श्वेता सिंह कीर्ति ने लिखा है कि ये अपराध है। सीबीआई को इस पर तुरंत एक्शन लेना चाहिए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 26 Aug 2020 10:19:25

रिया के चैट से ड्रग्स कनेक्शन का खुलासा, सुशांत की बहन बोली - CBI को लेना चाहिए तुरंत एक्शन

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में अब ड्रग एंगल भी जुड़ता नजर आ रहा है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स में रिया की कुछ व्हाट्सएप चैट सामने आई हैं जिसमें एक्ट्रेस ड्रग के बारे में बातें करती नजर आ रही हैं। इसे सुशांत केस के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। मगर रिया के वकील ने इस बात का दावा किया है कि रिया ने कभी भी कोई ड्रग नहीं लिया और वे ब्लड टेस्ट कराने के लिए भी तैयार हैं। रिया चक्रवर्ती की ड्रग्स चैट सामने आने के बाद सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने ट्वीट किया है। श्वेता सिंह कीर्ति ने लिखा है कि ये अपराध है। सीबीआई को इस पर तुरंत एक्शन लेना चाहिए।

रिया की चैट के 5 किरदार, जो ड्रग्स से जुड़े हैं

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि रिया ने ड्रग्स के सिलसिले में की गई जिन चैट्स को डिलीट किया है, वह 4 लोगों से जुड़ी थी।

- पहला किरदार गौरव आर्या, जिसे ड्रग डीलर बताया जा रहा है। इससे रिया की बात 2017 में हुई थी। इससे रिया एमडी की डिमांड कर रही थी। रिया ने कहा था कि क्या तुम्हारे पास एमडी है।
- दूसरा किरदार जया साहा। जया से चैट के कुछ ऐसे हिस्से आए हैं, जिसमें यह शक हो रहा है कि रिया पिछले साल नवंबर से सुशांत को कोई ड्रग दे रही थीं। इसी जया से रिया ने 14 जून यानी सुशांत की मौत की खबर मिलने के तुरंत बाद यानी दोपहर करीब ढाई बजे बात की थी।
- तीसरा किरदार श्रुति और चौथा मिरांडा। इन दोनों को लेकर अभी यह साफ नहीं हो सका है कि ये श्रुति मोदी और सैमुअल मिरांडा ही हैं या कोई और।
- सैमुअल के बारे में सुशांत के कुक नीरज ने भी बताया था कि वह खास तरह की सिगरेट लाते थे। 13 जून की रात सुशांत को यह खास सिगरेट नहीं मिली थी।
- 5वां किरदार रिया का भाई शोविक चक्रवर्ती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिन ड्रग्स का इस्तेमाल रिया कर रही थीं, वह आमतौर पर हाई-प्रोफाइल पार्टियों में मिलती है।

डिलीट चैट में इन बातों का जिक्र

- रिया की डिलीट की गई चैट ईडी ने रिट्रीव की है। जिसमें हार्ड ड्रग एमडीएम का जिक्र है। यह पार्टी ड्रग है जो मुंबई में आसानी से मिलता है, खास तौर पर बी टाउन की पार्टीज और रेव पार्टीज में भी।
- एक चैट में मिरांडा ने रिया से कहा- हैलो रिया, सारा स्टफ लगभग खत्म हो गया है।
- एक और चैट में जया साहा ने रिया से यह कहा था- पानी, चाय या कॉफी में चार ड्रॉप्स डालकर उसे (संभवत: सुशांत को) देना है। फिर 30-40 मिनट मिनट लगेगा किक करने में।

रिया की ये चैट सामने आने के बाद से कहीं ना कहीं इसका कनेक्शन सुशांत के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि, ये चैट बहुत विस्तृत नहीं है और इससे ज्यादा कुछ साफ नहीं हो रहा है। मिस्ट्री बनी हुई है मगर इसे एक क्लू की तरह देखा जा रहा है। अब इसका सुशांत की मौत से कितना कनेक्शन है, क्या वाकई में रिया अपने बॉयफ्रेंड सुशांत को ड्रग देती थीं, इसक खुलासा तो आने वाले वक्त में होगा।

बता दे, अब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भी सुशांत केस की जांच में शामिल होने वाला है। सुशांत मामले में ड्रग्स एंगल की जांच को लेकर कल नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में मीटिंग होगी। जिसमें जांच की रणनीति तय की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले-  'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले- 'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह